नीट आयु मामला : केंद्र, एमसीआई को नोटिस
नयी दिल्ली ! उच्चम न्यायालय ने मेडिकल के अंडरग्रेजुएट पाठ्यक्रमों की राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) से संबंधित आयु की शर्त को लेकर
By : देशबन्धु ब्यूरो
Update: 2017-02-17 21:16 GMT
नयी दिल्ली ! उच्चम न्यायालय ने मेडिकल के अंडरग्रेजुएट पाठ्यक्रमों की राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) से संबंधित आयु की शर्त को लेकर केंद्र सरकार और भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआई) से आज जवाब तलब किया।
शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार और एमसीआई को नोटिस जारी करके अधिकतम आयु सीमा निर्धारित करने के फैसले के समर्थन में जवाबी हलफनामा दायर करने को कहा है।
याचिकाकर्ता ने न्यायालय से आग्रह किया कि वह 25 साल से अधिक आयु के उम्मीदवारों को नीट में बैठने से रोकने वाले आदेश को वापस लेने का सरकार और एमसीआई को निर्देश दे।