मुरादाबाद में ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई कार,परिवार के पांच सदस्यों की मृत्यु

उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के कुदंरकी क्षेत्र में तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़ी लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्राली में टकरा गई, जिससे उसपर सवार एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मृत्यु हो गई। ;

Update: 2019-09-01 09:47 GMT

मुरादाबाद । उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के कुदंरकी क्षेत्र में तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़ी लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्राली में टकरा गई, जिससे उसपर सवार एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मृत्यु हो गई। 

पुलिस प्रवक्ता ने रविवार सुबह यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुंदरकी बाईपास पर शनिवार रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार कार सड़क किनारे लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली से जा टकराई। हादसे में दो महिला,दो पुरुष और एक बच्चे की मृत्यु हो जबकि चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। 

उन्होंने बताया कि मृतकों की शिनाख्त कराई जा रही है। 

Full View

Tags:    

Similar News