बजट 2026 : मध्यम वर्ग को फिर मिली मायूसी, टैक्स राहत गायब

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में अपना नौवां केंद्रीय बजट पेश किया। बजट 2026-27 में कुल 53.5 लाख करोड़ रुपए का खर्च प्रस्तावित किया गया है

By :  Deshbandhu
Update: 2026-02-01 16:54 GMT

बजट 2026-27 आम आदमी पर बोझ, उद्योगपतियों को फायदा

  • नया टैक्स एक्ट सरलता का दावा, राहत कहीं नहीं
  • रोज़मर्रा का सामान महंगा, सरकार ने उम्मीदों पर पानी फेरा
  • नौवां बजट पेश, लेकिन जनता के लिए खाली हाथ

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में अपना नौवां केंद्रीय बजट पेश किया। बजट 2026-27 में कुल 53.5 लाख करोड़ रुपए का खर्च प्रस्तावित किया गया है। इसमें अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ भारतीय निर्यात को मजबूती देने, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।

हालांकि आम आदमी और मध्यम वर्ग की टैक्स राहत की उम्मीदें टूट गईं। आयकर स्लैब में छूट या मानक कटौती की सीमा बढ़ाने की कोई घोषणा नहीं हुई। यानी मौजूदा टैक्स व्यवस्था ही आगे भी जारी रहेगी। 1 अप्रैल 2026 से नया इनकम टैक्स एक्ट लागू होगा। वित्त मंत्री ने कहा कि इससे आयकर नियम पहले से अधिक सरल और पारदर्शी होंगे।

टैक्स प्रक्रिया को आसान बनाने का ऐलान

  • इनकम टैक्स रिटर्न में संशोधन की अंतिम तारीख 31 दिसंबर से बढ़ाकर 31 मार्च करने का प्रस्ताव।
  • आईटीआर-1 और आईटीआर-2 दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई ही रहेगी।
  • कारोबार जिनका ऑडिट नहीं होता और ट्रस्ट्स को 31 अगस्त तक का समय मिलेगा।
  • मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण से मिलने वाला ब्याज अब इनकम टैक्स से मुक्त होगा और इस पर टीडीएस नहीं कटेगा।
  • भारत की कंपनियों को पूंजीगत सामान देने वाले एनआरआई को पांच साल तक इनकम टैक्स में छूट।

टीसीएस दरों में बदलाव

  • विदेश यात्रा पैकेज पर टीसीएस 5 और 20 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत।
  • एलआरएस के तहत विदेश में पढ़ाई और इलाज पर टीसीएस 5 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत।
  • छोटे टैक्स देने वालों के लिए नया ऑटोमैटिक सिस्टम, अब टैक्स अधिकारी के पास आवेदन की जरूरत नहीं।
  • शेयरधारक अब फॉर्म 15जी/15एच सीधे डिपॉजिटरी में जमा कर सकेंगे।

शेयर बाजार से जुड़ी घोषणाएं

  • फ्यूचर्स पर एसटीटी 0.02% से बढ़ाकर 0.05%।
  • ऑप्शंस पर एसटीटी 0.01% से बढ़ाकर 0.15%।

क्या होगा सस्ता

क्या होगा महंगा

स्मार्टफोन

खनिज

टैबलेट

आयातित शराब

स्वच्छ ऊर्जा उपकरण

तंबाकू उत्पाद

जूते

स्क्रैप

विदेश यात्रा

लग्जरी सामान

कैंसर की दवाएं

आयातित कैमरे

चमड़े के उत्पाद

मशीनरी

कपड़ा

टीवी

ईवी बैट्री

फिल्म उपकरण

माइक्रोवेव ओवन

कुछ उर्वरक

सोलर उपकरण

कच्चा माल

खेल सामग्री

शराब

बजट झलकियां

  • निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवीं बार बजट पेश किया।
  • वित्त मंत्री निर्धारित समय से करीब दो मिनट पहले लोकसभा पहुंचीं।
  • प्रधानमंत्री मोदी बजट भाषण शुरू होने से ठीक पहले पहुंचे।
  • राहुल गांधी भाषण शुरू होने के एक मिनट बाद लोकसभा में आए।
  • सीतारमण गहरे मैरून रंग की साड़ी में नजर आईं।
  • सत्ता पक्ष के सदस्य महत्वपूर्ण घोषणाओं पर मेज थपथपाकर स्वागत करते रहे।
  • बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने दो बार पानी पिया।
  • विपक्षी सदस्यों ने शांतिपूर्वक भाषण सुना।
  • बजट भाषण एक घंटे 25 मिनट में पूरा हुआ।
Tags:    

Similar News