पंजाब बजट: चीमा का मोदी पर वार, केजरीवाल की गारंटी का जिक्र

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बजट पेश करने के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन मॉडल के बीच स्पष्ट अंतर का उल्लेख किया है

Update: 2026-03-09 04:57 GMT

महिला आय योजना से साबित हुई ‘गारंटी की पवित्रता’ – चीमा

  • AAP सरकार ने निभाए वादे, पेश की ‘मावां-धियां सत्कार योजना’
  • मोदी की अधूरी गारंटी बनाम पंजाब में पूरी हुई वचनबद्धता
  • बजट पेश करने के बाद चीमा का बड़ा बयान, वादों पर कायम AAP

चंडीगढ़। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने रविवार को बजट पेश करने के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन मॉडल के बीच स्पष्ट अंतर का उल्लेख किया है।

श्री चीमा ने कहा कि जहाँ श्री केजरीवाल का नेतृत्व "गारंटी की पवित्रता" के लिए जाना जाता है जिसे पंजाब की महिलाओं के लिए मासिक आय के ठोस बजटीय प्रावधान से सिद्ध कर दिया गया है,वहीं श्री मोदी की "गारंटियाँ", जैसे दिल्ली की महिलाओं से किया गया 2,500 रुपये मासिक सहायता का वादा, राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा की सत्ता आने के बाद भी अधूरा पड़ा है।

वित्त मंत्री चीमा ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, आप की चुनावी वादों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता पर जोर दिया और कहा कि आप के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य के लोगों से की गई अपनी सभी गारंटियों को सफलतापूर्वक पूरा किया है। उन्होंने कहा कि अपनी सेवा के चार वर्षों के भीतर, भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने अपनी पांचवीं गारंटी को पूरा करने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के राज्य बजट में आधिकारिक तौर पर "मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना" पेश की है। इस योजना के तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति माह और अनुसूचित जाति समुदाय की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।

Tags:    

Similar News