ओड़िशा के प्रेमी युगल के शव बस्तर से बरामद

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के जंगलों में ओड़िशा के एक प्रेमी युगल के एक ही टहनी पर टंगे शव पुलिस ने बरामद किए हैं।;

Update: 2019-09-21 13:58 GMT

जगदलपुर । छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के जंगलों में ओड़िशा के एक प्रेमी युगल के एक ही टहनी पर टंगे शव पुलिस ने बरामद किए हैं।

प्रेमी युगल के बैग से मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान ओड़िशा निवासी पलाई संता और रीता प्रेतका के तौर पर हुई है। मौके पर माता लक्ष्मी और शिव पार्वती की तस्वीर भी बरामद की गई, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों धार्मिक प्रवृत्ति के थे।

नगरनार पुलिस के अनुसार लकड़ी काटने गए ग्रामीणों को गंध आने पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किए।

थाना प्रभारी ऐमेन साहू के अनुसार दोनों शव करीब 10 दिन पुराने हैं। दोनों परिवारों को इसकी सूचना दी जा चुकी है।

Full View

Tags:    

Similar News