लोकसभा चुनाव 2019: मोदी-शाह की अध्यक्षता में भाजपा की अहम बैठक शुरू
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू
By : देशबन्धु ब्यूरो
Update: 2019-03-19 20:27 GMT
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक शुरू हो गई है।
इस बैठक में लोकसभा उम्मिदवारों के लिए मंथन होगा।
इस चुनाव समिति की यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में हो रही है।
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अरुण जेटली और नितिन गडकरी समेत कई अन्य नेता पहुंचे है।