बस की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत
मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के ओछापुरा थाना क्षेत्र के टोंक-चिरगांव राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस की टक्कर से मोटर साइकिल सवार एक शिक्षक की मौत हो गयी है।
By : एजेंसी
Update: 2019-09-25 10:27 GMT
श्याेपुर । मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के ओछापुरा थाना क्षेत्र के टोंक-चिरगांव राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस की टक्कर से मोटर साइकिल सवार एक शिक्षक की मौत हो गयी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार निर्भय त्यागी (31) श्योपुर के आवदा हाई स्कूल में शिक्षक के रुप मे पदस्थ था। उसकी चाची का निधन होने के बाद वह छुट्टी पर था। कल वह चाची की तेरहवीं के कार्ड बांटने जा रहा था, तभी सिरोनी के पास एक तेज रफ्तार बस ने उसकी मोटर सायकिल को पीछे से टक्कर मार दी।
दुर्घटना में शिक्षक की घटना स्थल पर मौत हो गयी।