मोदी के स्वागत के लिए अब शिक्षक बनेंगे बस कंडक्टर, बिहार प्रशासन के अजीबोगरीब फरमान पर पप्पू यादव ने बोला हमला
पीएम मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया पहुंच रहे हैं, जहां उनके स्वागत के लिए जीविका दीदीयों को बस से लाया जाएगा और सरकारी आदेश आया है कि बसों में कंडक्टर का काम शिक्षक करेंगे
पीएम मोदी 15 सितंबर को जाएंगे बिहार, स्वागत के लिए शिक्षकों को बनाया बस कंडक्टर
बिहार : पीएम मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया पहुंच रहे हैं, जहां उनके स्वागत के लिए जीविका दीदीयों को बस से लाया जाएगा और सरकारी आदेश आया है कि बसों में कंडक्टर का काम शिक्षक करेंगे।
इस अजीबोगरीब फरमान पर पप्पू यादव ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि प्रधानमंत्री जी पूर्णिया एयरपोर्ट के उदघाटन के लिए पूर्णिया आ रहे हैं, आपका स्वागत है! लेकिन सरकारी स्कूल शिक्षकों को आपके लिए भीड़ जुटाने के लिए बस कंडक्टर खलासी बना देना कहां तक उचित है? हम जानते हैं कि आपका पढ़ाई लिखाई से वास्ता नहीं है, पर बच्चों की शिक्षा और शिक्षकों के सम्मान से आपको दुश्मनी क्यों हैं? पूर्णिया सीमांचल के सम्मानित शिक्षकों और छात्रों के साथ इस दुर्व्यवहार के लिए आप स्वयं खेद व्यक्त करें तथा स्कूल बंद करने एवं शिक्षकों को बस कंडक्टर बनाने के फैसले को वापस लें!