इस सत्र के अंत में एथलेटिक बिलबाओ के कोच नहीं होंगे जिगांदा

स्पेनिश क्लब एथलेटिक क्लब बिलबाओ के कोच जोस एंजल 'कुको' जिगांदा इस सत्र के अंत में टीम के कोच नहीं रहेंगे;

Update: 2018-05-11 16:29 GMT

मैड्रिड। स्पेनिश क्लब एथलेटिक क्लब बिलबाओ के कोच जोस एंजल 'कुको' जिगांदा इस सत्र के अंत में टीम के कोच नहीं रहेंगे। क्लब के अध्यक्ष जोसू यूरूतिया ने यह घोषणा की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को डेपोर्टिवो आल्वेस के खिलाफ होने वाले मैच से पहले जिगांद से साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यूरूतिया ने इस निर्णय की घोषणा की।

यूरूतिया ने कहा, "इस निर्णय से हम सभी को दुख हुआ लेकिन क्लब का हित सबसे महत्वपूर्ण है और एक बार निर्णय लेने के बाद हमें लगा कि इसकी घोषणा करना ही हमारे लिए बेहतर रहेगा।"

जिगांदा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "यह दुख भरा क्षण है लकिन जैसा कि जोस ने कहा कि क्लब सबसे महत्वपूर्ण है और हमें इसके हित को अपनी दोस्ती से उपर रखना होगा।"

Tags:    

Similar News