ललित सुरजन की कलम से गद्दाफी के देश में

एक लंबे अरसे बाद लीबिया ने अरब क्षेत्रीय जन एकजुटता व शांति सम्मेलन का आयोजन किया था,;

By :  DB Desk
Update: 2026-05-11 22:00 GMT

एक लंबे अरसे बाद लीबिया ने अरब क्षेत्रीय जन एकजुटता व शांति सम्मेलन का आयोजन किया था, जिसमें शिरकत करने के लिए मैंने दो दिन की संक्षिप्त यात्रा वहां की थी। विमानतल ले शहर तक के लंबे रास्ते पर जगह-जगह गद्दाफी के बड़े-बड़े पोस्टर लगे हैं। वैसे ही जैसे आप किसी भी एरतांत्रिक व्यवस्था में देख सकते हैं। लेकिन यहां गौर से देखने पर मालूम हुआ कि कर्नल गद्दाफी अपने आपको लीबिया नहीं बल्कि संपूर्ण अफ्रीकी जगत के नेता के रूप में देख रहे हैं। दरअसल कर्नल गद्दाफी इस समय अफ्रीकी यूनियन के अध्यक्ष हैं। ऐसा भी प्रतीत होता है कि अपने एकछत्र शासन के चालीस वर्ष पूरे कर लेने के अवसर पर वे स्वयं को एक विश्वनेता के रुप में स्थापित करना चाहते हैं।

नील नदी की सावित्री पृ.42 

Tags:    

Similar News