'विदेश में अब तो अनगिनत इंडियन रेस्तरां खुल गए हैं। इनके नाम हिन्दी या उर्दू में होते हैं।

'videsh mein ab to anginat indian restaurant khul gaye han. inke naam hindi ya urdu mein hote han. lekin adhiktar aap payenge ki inke malik bangladesh ke han.;

By :  DB Desk
Update: 2026-08-21 03:37 GMT

'विदेश में अब तो अनगिनत इंडियन रेस्तरां खुल गए हैं। इनके नाम हिन्दी या उर्दू में होते हैं। लेकिन अधिकतर आप पाएंगे कि इनके मालिक बांग्लादेश के हैं। न्यूयार्क में किसी टैक्सी ड्रायवर को आप शायद पाकिस्तानी समझें तो वह संभवत: भारत के किसी शहर से गया हो। विदेशों में बसे इन लोगों के बीच काफी हद तक दोस्ती देखने मिलती है और सामान्यत: एक अपरिचित देश की अनजानी सड़क पर जब आपको अपने जैसा दिखने वाला कोई मिल जाता है तो सहज आश्वस्ति का भाव जागता है। मैं यह दावा अपने निजी अनुभवों के आधार पर कर रहा हूं। मेरे अनेक यात्रा वृत्तांतों में इन घटनाओं का उल्लेख है। पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ श्रीलंका और नेपाल को भी जोड़ लीजिए। बात यही है कि जो भाईचारा विदेश की धरती पर दिखाई देता है वह घर में लागू क्यों नहीं हो सकता?'

(देशबन्धु में 15 अगस्त 2018 को प्रकाशित विशेष सम्पादकीय)

https://lalitsurjan.blogspot.com/2018/08/blog-post_14.html

Tags:    

Similar News