उत्तराखंड: मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या कराने की साजिश रचने वालों आरोपियों की गिरफ्तारी
deshbandhunews,Centralgovernment
उत्तराखंड: केंद्रीय मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या कराने की साजिश के आरोपों के मद्देनजर पुलिस ने चार बदमाशों की गिरफ्तारी की है बाकि और अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर जगह-जगह छापेमारियां हो रही हैं। पुलिस के अनुसार, वारदात को अंजाम देने की साजिश पूर्व मेंहल्द्वानी जेल गए अपराधी ने रची गई थी। सौरभ बहुगुणा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के पुत्र हैं।
बता दे की, पुलिस को दिए गए आवेदन में बताया गया की कोटाफार्म का रहने वाला हीरा सिंह चोरी के आरोप में जेल गया था। आरोपी जेल जाने को लेकर कैबिनेट मंत्री को जिम्मेदार मानता था इसलिए वह सौरभ की हत्या कराने की साजिश रचने लगा। सौरभ की हत्या को अंजाम देने के लिए जेल में बंद सतनाम सिंह की मदद ले रहा था।
देहरादून डीआईजी सेंथिल ए. कृष्णा ने मीडिया से बताया की इस मामले में 4 लोगो की गिफ्तारी हो चुकी है। केंद्रीय मंत्री सौरभ की हत्या में साजिश 4 लोगो की गिरफ्तारी के साथ घटना में शामिल और लोगो की गिरफ्तारी के लिए खोजबीन की जा रही है। सभी आरोपी के खिलाफ कठिन कार्रवाई की जाएगी मामले की जांच की जा रही है।