जल बचत के संदेश की सेना की साईकिल रैली जयपुर पहुंची

केंद्र सरकार के जल शक्ति अभियान के तहत देशभर में जल बचत का संदेश लेकर गुजरात के कच्छ से रवाना हुई सेना की साइकिल रैली आज जयपुर पहुंची जहां उसका स्वागत किया गया।

Update: 2019-11-10 12:45 GMT

जयपुर । केंद्र सरकार के जल शक्ति अभियान के तहत देशभर में जल बचत का संदेश लेकर गुजरात के कच्छ से रवाना हुई सेना की साइकिल रैली आज जयपुर पहुंची जहां उसका स्वागत किया गया।

लायंस क्लब जयपुर डायमंड के सौजन्य में आयोजित सम्मान समारोह में मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अरूण माथुर एवं क्लब अध्यक्ष अनिल बाफना ने फूल एवं मोतियों की मालाओं से रैली में भाग ले रहे लाेगों का स्वागत किया।

 बाफना ने बताया कि यह साइकिल रैली का नेतृत्व मेजर जनरल पूना एवीके मोहन कर रहे हैं जो जल बचत का संदेश देते हुए सात राज्यों से गुजरेगी। तीन नवंबर को कच्छ से रवाना हुई साइकिल रैली 3309 किलोमीटर का सफर तय कर 29 नवंबर को असम के काजीरंगा पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि बारह सदस्यीय साइकिल रैली में तीन महिला साइकिलिस्ट, लायंस क्लब के पांच सदस्य, सेना के उच्चाधिकारी, डॉक्टर्स एवं इंजिनियर्स शामिल हैं। लायंस क्लब जयपुर डायमंड के सचिव सुनील बेरोटा, वाइस डिस्ट्रिक गर्वनर आलोक अग्रवाल, सदस्य नवीन सारस्वत, प्रवीण कुमार जैन, ज्ञान अग्रवाल, दीपक शर्मा, राहुल अग्रवाल, अजय डोगरा आदि ने भी रैली का स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि लायंस क्लब जयपुर डायमंड जल बचत को लेकर अभियान चला रखा है और जयपुरवासियों को जल बचत के प्रति जागरूक करने के लिए सेव वाटर पोस्टर लांच किया गया है जो कि शहर के विभिन्न स्कूलों में वितरित किया जाएगा।

Full View

Tags:    

Similar News