आप का नया कैंपेन ‘अच्छे होंगे पांच साल, दिल्ली में तो केजरीवाल’

 दिल्ली में फिर से सरकार बनाने के लिए प्रयासरत आप ने ‘अच्छे बीते पांच साल, लगे रहे केजरीवाल’ के बाद पार्टी की तरफ से आज को नया कैंपेन ‘अच्छे होंगे पांच साल, दिल्ली में तो केजरीवाल’ शुरू किया

Update: 2020-01-29 18:31 GMT

नयी दिल्ली।  दिल्ली में फिर से सरकार बनाने के लिए प्रयासरत आम आदमी पार्टी (आप) ने ‘अच्छे बीते पांच साल, लगे रहे केजरीवाल’ के बाद पार्टी की तरफ से आज को नया कैंपेन ‘अच्छे होंगे पांच साल, दिल्ली में तो केजरीवाल’ शुरू किया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अच्छे बीते पांच साल, लगे रहे केजरीवाल को लेकर व्यंग्य भी कसा था।

आप पार्टी के मुख्य चुनाव प्रचारक के रूप में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं। पार्टी की तरफ से वह इस बार भी मुख्यमंत्री के उम्मीदवार हैं। मतदाताओं को लुभाने के लिए पार्टी अपनी रणनीति में लगातार नये कैंपेन शामिल कर रही है। पार्टी की तरफ से आज ही नहीं टैगलाइन का श्रीगणेश हुआ और राजधानी के प्रमुख स्थानों पर पार्टी के पोस्टरों में भी इसका बदलाव नजर आया।
इससे पहले आप ने ‘एक चाय केजरीवाल के लिए’ कैंपेन भी लाँच किया था।

Full View

Tags:    

Similar News