आप ने भाजपा कार्यकर्ता और दिल्ली पुलिस पर लगाया ये आरोप
आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं पर पुलिस की मिलीभगत से उपमुख्यमंत्री के आवास पर हमला करने का आरोप लगाया है।
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं पर पुलिस की मिलीभगत से उपमुख्यमंत्री के आवास पर हमला करने का आरोप लगाया है।
आप की प्रवक्ता आतिशी मारलेना ने गुरुवार को कहा ''आज पुलिस की साठ-गांठ के साथ उप मुख्यमंत्री के घर पर हमला हुआ है। दिल्ली के राजनीतिक इतिहास में ऐसी घटना कभी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि क्या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उप मुख्यमंत्री के परिवार को मरवाना चाहते हैं? क्या भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार का बदला ले रही है।''
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा दिल्ली के मुख्यमंत्री को घर में नज़रबंद करने के बाद, गृहमंत्री अमित शाह के संरक्षण में उपमुख्यमंत्री के घर पर उनकी गैर मौजूदगी में भाजपा के गुंडों द्वारा हमला किया गया। दिल्ली पुलिस ने भाजपा के गुंडों की हमला करने में पूरी मदद की है।