60 महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित
मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत स्वालंबन केन्द्र गुरूनानक उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय में 60 महिलाओं को ब्युटी कल्चर एंड हेयर डे:शिंग का प्रशिक्षण प्राप्त करने पर उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किया
By : देशबन्धु ब्यूरो
Update: 2018-05-07 15:34 GMT
दल्लीराजहरा। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत स्वालंबन केन्द्र गुरूनानक उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय में 60 महिलाओं को ब्युटी कल्चर एंड हेयर डे:शिंग का प्रशिक्षण प्राप्त करने पर उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
यह प्रशिक्षण 10 जुलाई से प्रारंभ होकर 30 नवंबर तक कुल 500 घंटे का दिया गया था. छत्तीसगढ़ स्टेट स्किल डेवलपमेंट अथारटी सीएसएसडीए के तत्वाधान में आयोजित की गई थी।