अब तक 48 मूर्तियों और कलाकृतियों को स्वदेश लाया जा चुका है: सरकार

सरकार ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि पुरा महत्व के देश से चोरी गयी मूर्तियों और कलाकृतियों में से 48 को वापस लाया जा चुका है और उनमें से 35 को पिछले पांच वर्षों में लाया गया है।;

Update: 2020-03-17 15:13 GMT

नयी दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि पुरा महत्व के देश से चोरी गयी मूर्तियों और कलाकृतियों में से 48 को वापस लाया जा चुका है और उनमें से 35 को पिछले पांच वर्षों में लाया गया है।

संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने सदन में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी देते हुये कहा कि देश में इस तरह की कितनी मूर्तियों और कलाकृतियों की चाेरी हुयी है और कितने की तस्करी की गयी है के संबंध में पूरी जानकारी नहीं है क्योंकि केन्द्र सरकार के पास सिर्फ भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से जुड़े स्थलों से चोरी गयी मूर्तियों और कलाकृतियों की जानकारी है। राज्यों के अधीन वाले स्थलों से होने वाली चोरी की जानकारी केन्द्र के पास नहीं है।

उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षां में एएसआई के अधीन विभिन्न केन्द्रीय संरक्षित मंदिरों, संग्रहालयों, प्राचीन स्मारकों, पुरातत्वीय स्थलों और अवशेषों से कुल 12 मूर्तियों और अन्य कलाकृतियों के चोरी होने की सूचना मिली है लेकिन मूर्तियों और कलाकृतियों की अमेरिका, ब्रिटेन, स्विटजरलैंड, आस्ट्रेलिया आदि देशों को तस्करी की जाने के संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है।

मंत्री ने कहा कि इस संबंध में संबंधित पुलिस थानों में रिपोर्ट दर्ज करायी जा चुकी है और इससे संबंधित सभी एजेंसिहयों को जानकारी दी जा चुकी है।

Full View

Tags:    

Similar News