जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 478 नए मामले, 578 लोग उबरे

जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 478 नए मामले सामने आए, जिससे इस केंद्रशासित प्रदेश में मामलों की संख्या बढ़कर 96,188 हो गई है

Update: 2020-11-04 01:12 GMT

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 478 नए मामले सामने आए, जिससे इस केंद्रशासित प्रदेश में मामलों की संख्या बढ़कर 96,188 हो गई है। सूचना और जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि 478 नए मामलों में, 195 मामले जम्मू संभाग से और 283 मामले कश्मीर संभाग से हैं।

प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 12 अन्य लोगों की मौत हो गई, जिससे यहां वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,502 हो गई है। वायरस से अब तक 88,718 मरीज पूरी तरह से रिकवर हो चुके हैं।

प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 5,968 है, जिनमें से 1,621 मामले जम्मू संभाग से और 4,347 कश्मीर संभाग से हैं।

Full View

Tags:    

Similar News