जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 390 नए मामले, 482 मरीज उबरे

जम्मू एवं कश्मीर में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 390 नए मामले सामने आए, जिससे इस केंद्रशासित प्रदेश में मामलों की संख्या बढ़कर 1,03,009 हो गई है

Update: 2020-11-17 00:47 GMT

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 390 नए मामले सामने आए, जिससे इस केंद्रशासित प्रदेश में मामलों की संख्या बढ़कर 1,03,009 हो गई है। सूचना और जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि 390 नए मामलों में,150 मामले जम्मू संभाग से और 240 मामले कश्मीर संभाग से हैं।

प्रदेश में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 95,824 हो गई है। वायरस से अब तक 95,824 मरीज पूरी तरह से रिकवर हो चुके हैं।

प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 5,588 है, जिनमें से 1,693 मामले जम्मू संभाग से और 3,900 कश्मीर संभाग से हैं।

Full View

Tags:    

Similar News