केरल में कोरोना संक्रमण के 34,694 नए मामले, 93 मौतें
केरल में शुक्रवार को कोविड-19 के 34,694 नए मामले सामने आये और 31,319 लोग इस संक्रमण से मुक्त भी हुए हैं।
By : एजेंसी
Update: 2021-05-15 08:34 GMT
तिरुवनंतपुरम। केरल में शुक्रवार को कोविड-19 के 34,694 नये मामले सामने आये और 31,319 लोग इस संक्रमण से मुक्त भी हुये हैं।
मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने आज यह जानकारी दी। केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 93 लोगों की मौत हुई है जिसके बाद राज्य में इस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 6,243 हो गई है।
श्री विजयन ने आज शाम संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा,“ पिछले 24 घंटों के दौरान 1,31,375 सैंपलों की जांच की गई है। अब तक कुल 1,76,89,727 सैंपल जांच के लिए भेजे गये हैं।”
इस बीच,आज राज्य में नौ जगहों की पहचान कोरोना के नये हॉटस्पॉट के रूप में की गई है। इसके बाद राज्य में हॉटस्पॉट की संख्या 844 हो गई है।