जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 301 नए मामले
जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में 301 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में मामलों की संख्या बढ़कर 118,006 हो गई है
By : एजेंसी
Update: 2020-12-19 23:52 GMT
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में 301 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में मामलों की संख्या बढ़कर 118,006 हो गई है। केंद्र शासित प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान इस महामारी से 465 मरीज ठीक हो गए हैं, जिससे इस घातक वायरस से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 112,093 हो गई है।
जम्मू-कश्मीर में इस वायरस से अबतक 1,165 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि यहां सक्रिय मामलों की संख्या 4,076 है।