वैशाली में प्रवासी भारतीय के मकान से 25 लाख की चोरी

बिहार के वैशाली जिले में चोरी के वारदात इतने अधिक बढ़ गए कि पिता का इलाज कराने दिल्ली गए प्रवासी भारतीय (एनआरआई) के बंद मकान से चोरों ने नकद और आभूषण समेत 25 लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली।

Update: 2019-09-05 10:46 GMT

हाजीपुर । बिहार के वैशाली जिले में चोरी के वारदात इतने अधिक बढ़ गए कि पिता का इलाज कराने दिल्ली गए प्रवासी भारतीय (एनआरआई) के बंद मकान से चोरों ने नकद और आभूषण समेत 25 लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि जिले में औद्योगिक थाना क्षेत्र के वास्तु विहार फेज दो में प्रवासी भारतीय स्वप्निल श्रीवास्तव के बंद मकान से चोरों ने कल देर रात नकद और आभूषण समेत 25 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली। आज सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिस की इसकी सूचना दी।

सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मामले की जानकारी पिता का इलाज कराने दिल्ली गए प्रवासी भारतीय स्वप्निल को दे दी गयी है।

Full View

Tags:    

Similar News