फ्रंटलाइन पर डटे अधिकारियों तथा कर्मचारियों का 25 लाख रुपए का बीमा कवर

पंजाब सहकारिता विभाग ने कोविड -19 संकट में फ्रटंलाईन पर डटे अपने अधिकारियों तथा कर्मचारियों का 25 लाख रुपए का बीमा कवर करने का फ़ैसला किया है।

Update: 2020-05-15 16:43 GMT

चंडीगढ़। पंजाब सहकारिता विभाग ने कोविड -19 संकट में फ्रटंलाईन पर डटे अपने अधिकारियों तथा कर्मचारियों का 25 लाख रुपए का बीमा कवर करने का फ़ैसला किया है।

यह बीमा सभी नियमित , ठेके और आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे कर्मचारियों का किया जायेगा जो इस समय पर कर्फ्यू तथा लॉकडाऊन के दौरान लोगों को ज़रूरी सेवाएं मुहैया करवाने के लिए दिन -रात काम कर रहे हैं। यह जानकारी सहकारिता मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने आज यहाँ दी ।

उन्होंने कहा कि फ्रंटलाईन पर काम कर रहे पाँच सहकारी संस्था शूगरफैड, मिल्कफैड, मार्कफैड, पंजाब राज्य सहकारी बैंक और पंजाब राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक के 14905 अधिकारियों /कर्मचारियों का 25 लाख रुपए प्रति मुलाजि़म बीमा कवर एक साल के लिए किया जा रहा है। प्रति कर्मचारी 1977 रुपए समेत जी.एस.टी. प्रीमियम ख़र्च आ रहा है जिसके अंतर्गत सभी 14905 मुलाजिमों के बीमे के लिए प्रीमियम का कुल खर्चा 2.95 करोड़ (2,94,67,185) रुपए आऐगा। प्रीमियम की राशि सम्बन्धित सहकारी संस्था की तरफ से अपने-अपने मुलाजिमों की संख्या के हिसाब से अदा की जायेगी।

उन्होंने बताया कि पांचों सहकारी संस्थाओं के कुल 14905 आधिकारियों /कर्मचारियों में से 8812 रेगुलर और 6093 ठेके और आउटसोर्सिंग पर काम करते हैं। सहकारिता विभाग की तरफ से लिए इस बड़े फ़ैसले के अंतर्गत शूगरफैड के 2090, मिल्कफैड के 6298, मार्कफैड के 1421, पंजाब राज्य सहकारी बैंक के 4217 और पंजाब राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक के 879 मुलाजिमों का बीमा होगा।

श्री रंधावा ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य के लोगों और किसानों को ज़रूरी सेवाएं मुहैया करवाने के लिए फ्रंटलाईन पर काम कर रहे मुलाजिमों के जोखिम को देखते यह बीमा कवर करने का फ़ैसला किया गया है।
 

Full View

Tags:    

Similar News