अफगानिस्तान में हवाई हमलों में 23 आतंकवादी ढेर

अफगानिस्तान के तीन अलग-अलग प्रांतों में सुरक्षा बलों की ओर से किये गये हवाई हमलों में 23 तालिबान आतंकवादी मारे गये

Update: 2019-09-21 12:54 GMT

काबुल । अफगानिस्तान के तीन अलग-अलग प्रांतों में सुरक्षा बलों की ओर से किये गये हवाई हमलों में 23 तालिबान आतंकवादी मारे गये।

सरकारी मीडिया खामा प्रेस न्यूज एजेंसी ने आज बताया कि ये हवाई हमले कंधार, गजनी और बादगिस प्रांतों में किये गये। कंधार प्रांत के अर्गिस्तान जिले में किये गये हवाई हमले में 10 आतंकवादी मारे गये और दो अन्य घायल हो गये।

गजनी प्रांत के अंदार जिले में हुए हवाई हमले में तीन आतंकवादी मारे गये जबकि बदगिस प्रांत के बाला मुर्गाब जिले में हुए एक अन्य हमले में 10 आतंकवादी मारे गये।

आतंकवादी संगठन तालिबान और इस्लामिक स्टेट की गतिविधियों के कारण अफगानिस्तान काफी समय से अस्थिर सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहा है।

 

Full View

Tags:    

Similar News