केरल में भूस्खलन की घटनाओं में 22 लोगों की मौत, सेना बुलाई गई

 केरल के मलाप्पुरम अौर इडुकी जिलों में पिछले 24 घंटों से हो रही भारी बारिश के बाद भूस्खलन की घटनाअों में 22 लोगों की मौत हो गयी और अनेक घायल हो गए

Update: 2018-08-09 17:07 GMT

कोच्चि।  केरल के मलाप्पुरम अौर इडुकी जिलों में पिछले 24 घंटों से हो रही भारी बारिश के बाद भूस्खलन की घटनाअों में 22 लोगों की मौत हो गयी और अनेक घायल हो गए। 

गृह मंत्रालय ने बताया है कि केरल के आपात संचालन केन्द्र के अनुसार आठ और नौ अगस्त की दरमियानी रात को भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 22 लोगों की मौत हुई है और अनेक घायल हुए हैं।

 

मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राहत और बचाव अभियान में मदद के लिए बेंगलुरु से सेना को प्रभावित क्षेत्रों में भेजा जा रहा है। इसके अलावा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की चार टीमों को दिन में डेढ़ बजे चेन्नई से केरल रवाना किया गया है। केन्द्र सरकार का एक दल भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहा है। 

भूस्खलन के कारण इडुकी में 11, मलाप्पुरम में पांच, कोझिकोड में एक, वयानाड में तीन और कन्नूर में दो व्यक्तियों की मौत हुई है। 

संपादक शेष पूर्व प्रेषित से जोड लें। 

Full View

Tags:    

Similar News