इंदौर में कोरोना के 214 नये मामले

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना वायरस 'कोविड 19' के 214 नये मामले आने के बाद एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 3184 तक जा पहुंची है।

Update: 2020-08-16 10:41 GMT

इंदौर । मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना वायरस 'कोविड 19' के 214 नये मामले आने के बाद एक्टिव केस (उपचाररत रोगियों ) की संख्या बढ़कर 3184 तक जा पहुंची है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) ने कल रात बुलेटिन जारी कर बताया कि कल जांचे गये 3855 सैम्पल में से संक्रमित रोगियों की संख्या 214 है। अब तक कुल 1,75,649 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुयी हैं, जिसमें से कुल 9804 संक्रमित पाये गये हैं। कुल 342 मरीजों की मौत जिले में दर्ज की गयी हैं।

उधर कल 32 रोगियों के स्वस्थ होने पर छुट्टी दिये जाने के बाद अब तक कुल 6278 रोगियों को छुट्टी दी जा चुकी है, जिसके बाद उपचाररत रोगियों की संख्या 3184 है।

उधर संस्थागत क्वारेंटाइन केंद्रों से भी 5805 संदेहियों को स्वस्थ पाये जाने पर छुट्टी दी जा चुकी है।

Full View

Tags:    

Similar News