झारखंड में अलग-अलग घटनाओं में 2 लोगों की हत्या

झारखंड के बोकारो और छतरा जिलों में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की हत्या कर दी गई है

Update: 2018-09-22 15:37 GMT

रांची।  झारखंड के बोकारो और छतरा जिलों में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि बोकारो के पोकरिया गांव के एक व्यक्ति की चार लोगों ने मिलकर हत्या कर दी। हत्या आरोपियों में उस लड़की की मां और उसका भाई भी शामिल है, जिसे यह व्यक्ति प्यार करता था।

तेजो साव और उसके बेटे ने शुक्रवार देर रात संतोष घांशी की इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि वह उनकी शादीशुदा बेटी गुड़िया से मिलने आया था।

घांशी गुड़िया से प्यार करता था, जिसकी शादी किसी दूसरे व्यक्ति से करा दी गई थी। जब वह शादी के बाद अपने माता-पिता के घर आई तो घांशी उससे मिलने पहुंचा।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "परिवार के सदस्यों ने घांशी को पकड़ लिया और कुल्हाड़ी से उसे काट डाला। हत्या में शामिल सभी चार लोगों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।"

छतरा के मारंगा गांव में भी इसी तरह की एक घटना में महेंद्र डांगी और उसका दोस्त बेचन डांगी शुक्रवार शाम एक लड़की से मिलने गए थे। उन्हें ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई की और मरने के लिए छोड़ दिया।

हालांकि, घायल एक डांगी शनिवार सुबह घर पहुंचा और पुलिस को सूचित किया। गुस्साए ग्रामीणों ने हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।

Full View

Tags:    

Similar News