जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 156 नए मामले
जम्मू एवं कश्मीर में सोमवार को कोरोना के 156 नए मामले सामने आए, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में मामलों की संख्या बढ़कर 120,293 हो गई है
By : एजेंसी
Update: 2020-12-29 01:29 GMT
जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर में सोमवार को कोरोना के 156 नए मामले सामने आए, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में मामलों की संख्या बढ़कर 120,293 हो गई है। वहीं इस दौरान 275 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे यहां कोरोनावायरस से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 115,261 तक पहुंच गई है। एक आधिकारिक बुलेटिन के मुताबिक, नए मामलों में जम्मू संभाग से 66 और कश्मीर संभाग में 90 मामले पाए गए हैं।
यहां अब तक इस घातक वायरस 1,875 लोग दम तोड़ चुके हैं।
इस केंद्र शासित प्रदेश में अभी 3,157 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 1,577 जम्मू संभाग में और 1,580 कश्मीर संभाग में हैं।