बिहार में बदमाशों ने भाकपा-माले के पूर्व नेता की गोली मारकर हत्या की

 बिहार के भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह बदमाशों ने भाकपा-माले के पूर्व नेता की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए

Update: 2018-08-27 13:31 GMT

आरा। बिहार के भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह बदमाशों ने भाकपा-माले के पूर्व नेता की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। 

पुलिस के अनुसार, "नाढ़ी गांव निवासी सुकन राम के पुत्र और भाकपा-माले के पूर्व नेता रमाकांत राम सुबह घर से बाहर शौच के लिए जा रहे थे, तभी पहले से ही घात लगाए अपराधियों ने घर से कुछ दूरी पर उन्हें गोली मार दी। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।"

सहार थाना के प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया, "हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।"

घटना के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है। 

बिहार भाकपा-माले के कार्यालय सचिव परवेज आलम ने कहा कि मृतक पूर्व में भाकपा-माले के सदस्य थे, लेकिन कुछ दिन पहले पार्टी छोड़ चुके थे।
 

Tags:    

Similar News