Top
Begin typing your search above and press return to search.

टेक्नीशियन के 28 पदों पर निकली वैकेंसी: सीएसआईआर-सीएफटीआरआई भर्ती 2026

बेंगलुरु, भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वायत्त निकाय, वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की एक प्रयोगशाला, केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिक अनुसंधान संस्थान (सीएफटीआरआई), मैसूरु ने सीधी भर्ती के माध्यम से टेक्नीशियन के कुल 28 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।

टेक्नीशियन के 28 पदों पर निकली वैकेंसी: सीएसआईआर-सीएफटीआरआई भर्ती 2026
X

बेंगलुरु, भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वायत्त निकाय, वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की एक प्रयोगशाला, केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिक अनुसंधान संस्थान (सीएफटीआरआई), मैसूरु ने सीधी भर्ती के माध्यम से टेक्नीशियन के कुल 28 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।

सीएफटीआरआई की ओर से टेक्नीशियन पोस्ट के लिए जारी 28 रिक्तियों में टेक्नीशियन (फिटर) के 6, टेक्नीशियन (इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक) के 7, टेक्नीशियन (इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक) का 1, टेक्नीशियन (लैबोरेटरी असिस्टेंट - केमिकल प्लांट) के 2, टेक्नीशियन (कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट - सीओपीए) के 2, टेक्नीशियन (इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम मेंटेनेंस) का 1, टेक्नीशियन (रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग टेक्नीशियन) के 2, टेक्नीशियन (इलेक्ट्रीशियन) के 2, टेक्नीशियन (कारपेंटर) का 1, टेक्नीशियन (प्लंबर) का 1, टेक्नीशियन (शीट मेटल वर्कर) का 1, टेक्नीशियन (टर्नर) का 1 और टेक्नीशियन (वेल्डर) का 1 पद शामिल हैं। वहीं, श्रेणी के आधार पर जारी रिक्तियों में अनारक्षित के 9, ईडब्ल्यूएस के 5, एससी के 4, एसटी का 1 और ओबीसी (एनसीएल) के 9 पद शामिल हैं।

टेक्नीशियन की इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 19 अक्टूबर के सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर तक तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार सीएफटीआरआई की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन पोर्टल खुलने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद कैंडिडेट्स को अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म की हार्ड कॉपी सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ 'भर्ती अनुभाग (ई-I अनुभाग), सीएसआईआर-केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिक अनुसंधान संस्थान, चेलुवम्बा मेंशन (रेल संग्रहालय के सामने), मैसूरु - 570020, कर्नाटक' पते पर स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से 26 नवंबर या उससे पहले पहुंचानी होगी।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से विज्ञान विषयों के साथ 10वीं पास और कम से कम 55 प्रतिशत अंक के साथ ही निर्धारित आईटीआई/ट्रेड सर्टिफिकेट या संबंधित अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग या जरूरी कार्य अनुभव होना चाहिए।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि यानी 18 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों और पात्रता दस्तावेजों की जांच, संबंधित ट्रेड में ट्रेड टेस्ट, जो केवल क्वालीफाइंग प्रकृति का होगा। इसके बाद, पेपर I, पेपर II और पेपर III वाली प्रतियोगी लिखित परीक्षा एवं अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 19,900 से 63,200 रुपये प्रति माह के बीच होगी।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (एनसीएल) के लिए 500 रुपये तय किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग/महिलाएं/पूर्व सैनिक को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it