Top
Begin typing your search above and press return to search.

आर्टिसन के 660 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी: बीएचईएल भर्ती 2026

नई दिल्ली, नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने आर्टिसन ग्रेड IV - 2027 की आवश्यकता के तहत आर्टिसन के विभिन्न 660 पदों पर रिक्तियों की घोषणा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

आर्टिसन के 660 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी: बीएचईएल भर्ती 2026
X

नई दिल्ली, नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने आर्टिसन ग्रेड IV - 2027 की आवश्यकता के तहत आर्टिसन के विभिन्न 660 पदों पर रिक्तियों की घोषणा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

बीएचईएल की ओर से आर्टिसन पोस्ट के लिए जारी की गई 660 रिक्तियों में फिटर के 278, वेल्डर के 104, टर्नर के 52, मशीनिस्ट के 101, इलेक्ट्रीशियन के 90, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक के 23 और फाउंड्रीमैन के 12 पद शामिल हैं। इन सभी रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से 10वीं कक्षा के साथ संबंधित ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (एनटीसी/आईटीआई) और नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (एनएसी) होना चाहिए।

एनटीसी/आईटीआई और एनएसी दोनों में जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए कम से कम 60 प्रतिशत अंक और एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए। वहीं, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक स्थित यूनिट्स के लिए क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान और अन्य यूनिट्स के लिए हिंदी का ज्ञान रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

आवेदकों की अधिकतम आयु 27 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (सीबीटी), दस्तावेज सत्यापन, आदि के आधार पर किया जाएगा। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि सभी वैकेंसी के लिए कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट एक ही दिन आयोजित किया जाएगा, जो दिसंबर में आयोजित होने की संभावना है।

बीएचईएल ने इन आर्टिसन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू और खत्म होने की तारीखों की घोषणा नहीं की है। इसलिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इन वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से जुड़ी जानकारी के लिए समय-समय पर बीएचईएल की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it