20 एग्जीक्यूटिव पदों के लिए तुरंत करें आवेदन: बीईएमएल लिमिटेड
नई दिल्ली, भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के हाथ से एक शानदार मौका निकलने वाला है।

नई दिल्ली, भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के हाथ से एक शानदार मौका निकलने वाला है। दरअसल, बीईएमएल लिमिटेड ने कार्यकारी (एग्जीक्यूटिव) अधिकारियों के विभिन्न 20 पदों पर भर्ती की घोषणा एक आधिकारिक विज्ञापन प्रकाशित करके की है।
बीईएमएल लिमिटेड की ओर से जारी 20 रिक्तियों में असिस्टेंट मैनेजर - टी एंड सी रोलिंग स्टॉक (ग्रेड-III) - (इलेक्ट्रिकल) के 7, असिस्टेंट मैनेजर - टी एंड सी रोलिंग स्टॉक (ग्रेड-III) - (मैकेनिकल) के 3, असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड-III) -एसेट मेंटेनेंस मैनेजमेंट सिस्टम (एएमएमएस) का 1, असिस्टेंट मैनेजर - औद्योगिक सुरक्षा (ग्रेड-III) - व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण (ओएसएचई) का 1, इंजीनियर - टी एंड सी रोलिंग स्टॉक (ग्रेड-II) - (इलेक्ट्रिकल) के 5 और इंजीनियर - टी एंड सी रोलिंग स्टॉक (ग्रेड-II) - (मैकेनिकल) के 3 पद शामिल हैं।
इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 23 सितंबर से जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर की शाम 6 बजे तक तय की गई है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इन पदों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म नहीं भरा है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा के अंदर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर लें।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से असिस्टेंट मैनेजर - टी एंड सी रोलिंग स्टॉक (ग्रेड-III) - (इलेक्ट्रिकल) के लिए इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/रेलवे इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक, प्रथम श्रेणी की डिग्री; असिस्टेंट मैनेजर - टी एंड सी रोलिंग स्टॉक (ग्रेड-III) - (मैकेनिकल) के लिए मैकेनिकल/रेलवे इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक, प्रथम श्रेणी डिग्री; असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड-III) - (एएमएमएस) के लिए सीएसई/आईटी में पूर्णकालिक, प्रथम श्रेणी इंजीनियरिंग डिग्री; असिस्टेंट मैनेजर - औद्योगिक सुरक्षा (ग्रेड-III) - (ओएसएचई) के लिए इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक, प्रथम श्रेणी डिग्री के साथ ही सेंट्रल लेबर इंस्टीट्यूट/रीजनल लेबर इंस्टीट्यूट या फैक्ट्री एवं बॉयलर विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से इंडस्ट्रियल सेफ्टी में डिप्लोमा; इंजीनियर - टी एंड सी रोलिंग स्टॉक (ग्रेड-II) - (इलेक्ट्रिकल) के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/रेल वाहन प्रौद्योगिकी/रेलवे इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक, प्रथम श्रेणी की डिग्री; और इंजीनियर - टी एंड सी रोलिंग स्टॉक (ग्रेड-II) - (मैकेनिकल) के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग/रेल वाहन प्रौद्योगिकी/रेलवे इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक, प्रथम श्रेणी की डिग्री होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, कैंडिडेट्स के पास पद के अनुसार प्रासंगिक क्षेत्र में निर्धारित 2 से 5 वर्षों का अनुभव होना भी जरूरी है।
आवेदकों की अधिकतम आयु इंजीनियर पदों के लिए 29 वर्ष और असिस्टेंट मैनेजर पोस्ट के लिए 30 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि यानी 22 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच-पड़ताल, दस्तावेज सत्यापन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी इंजीनियर पदों के लिए 40,000 से 1,40,000 रुपए के बीच और असिस्टेंट मैनेजर पोस्ट के लिए 50,000 से 1,60,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा, उम्मीदवारों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 500 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।


