Top
Begin typing your search above and press return to search.

31 सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर आवेदन शुरू: राइट्स लिमिटेड

नई दिल्ली, रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (राइट्स) लिमिटेड में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है।

31 सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर आवेदन शुरू: राइट्स लिमिटेड
X

नई दिल्ली, रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (राइट्स) लिमिटेड में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। राइट्स लिमिटेड ने दक्षिणी क्षेत्र में संविदा के आधार पर पात्र उम्मीदवाकों की नियुक्ति के लिए वरिष्ठ तकनीकी सहायक (सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट) के कुल 31 पदों पर रिक्तियों की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके की है।

राइट्स लिमिटेड की ओर से सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट पदों के लिए जारी 31 रिक्तियों में जनरल के 14, ईडब्ल्यूएस के 3, ओबीसी (एनसीएल) के 8, एससी के 4 और एसटी के 2 पद शामिल हैं।

सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 2 नवंबर से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर तक तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे राइट्स लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में फुल-टाइम डिप्लोमा और इंजीनियरिंग के संबंधित क्षेत्र में योग्यता प्राप्त करने के बाद 2 वर्षों का अनुभव होना चाहिए।

आवेदकों की अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि यानी 22 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच-पड़ताल, लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, चिकित्सीय फिटनेस और मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्टिंग के शहरों के अनुसार 20,644 से 39,137 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी के लिए 300 रुपए के साथ लागू कर और ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 100 रुपए के साथ लागू कर तय किया गया है।

लिखित परीक्षा 29 नवंबर को सुबह की शिफ्ट में चेन्नई, बेंगलुरु, तिरुवनंतपुरम और सिकंदराबाद में आयोजित किए जाएंगे। वहीं, चयनित कर्मचारियों की पोस्टिंग आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और लक्षद्वीप में होगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it