Top
Begin typing your search above and press return to search.

सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी सहित 50 पदों के लिए आवेदन जारी: एनआईए भर्ती 2026

नई दिल्ली, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) में नौकरी करना कई लोगों का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है।

सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी सहित 50 पदों के लिए आवेदन जारी: एनआईए भर्ती 2026
X

नई दिल्ली, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) में नौकरी करना कई लोगों का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, एनआईए ने प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) के आधार पर मिनिस्टीरियल स्टाफ के विभिन्न 50 पदों को भरने के लिए उम्मीदवारों से ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

एनआईए की ओर से जारी 50 रिक्तियों में सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी के 3, सेक्शन ऑफिसर/ऑफिस सुपरिंटेंडेंट के 5, असिस्टेंट के 5, अकाउंटेंट का 1, स्टेनोग्राफर ग्रेड-I के 15, स्टेनोग्राफर ग्रेड-II के 6, अपर डिविजन क्लर्क (यूडीसी) के 3 और लोअर डिविजन क्लर्क (एलडीसी) के 12 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर से जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर तक तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री, सेक्शन ऑफिसर/ऑफिस सुपरिंटेंडेंट के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ वर्ड प्रोसेसिंग, स्प्रेडशीट और स्लाइड बनाने में कंप्यूटर दक्षता का प्रमाणन कैडर नियंत्रण प्राधिकरण द्वारा किया गया होना चाहिए।

असिस्टेंट के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री और कर्मचारी चयन आयोग द्वारा निर्धारित कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा उत्तीर्ण, अकाउंटेंट के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री और संबंधित लेखा विभाग या केंद्र सरकार द्वारा आयोजित 'सबऑर्डिनेट अकाउंट्स सर्विस' (एसएएस) परीक्षा उत्तीर्ण की हो; या 'इंस्टीट्यूट ऑफ सेक्रेटेरियल ट्रेनिंग एंड मैनेजमेंट' (आईएसटीएम) या इसके समकक्ष किसी संस्थान से नकद और लेखा कार्य में प्रशिक्षण प्राप्त किया हो और साथ ही नकद, लेखा तथा बजट संबंधी कार्यों में तीन वर्ष का अनुभव हो।

स्टेनोग्राफर ग्रेड-I के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री और कंप्यूटर का ज्ञान, स्टेनोग्राफर ग्रेड-II, अपर डिविजन क्लर्क (यूडीसी) और लोअर डिविजन क्लर्क (एलडीसी) के लिए 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, कैंडिडेट्स के पास पदों के अनुसार तय की गई अन्य पात्रताएं और कौशल होना भी जरूरी है।।

आवेदकों की अधिकतम आयु 56 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि यानी 25 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, दस्तावेजों का सत्यापन, कौशल परीक्षण, आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पदों के अनुसार 19,900 से 1,51,100 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा, कर्मचारियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनआईए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां भर्ती सेक्शन में जाकर संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर उसे 'डीआइजी (प्रशासन), एनआईए मुख्यालय, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली - 110003' के पते पर डाक या अन्य माध्यम से तय समय सीमा के अंदर पहुंचा दें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it