Top
Begin typing your search above and press return to search.

डिप्टी जनरल मैनेजर सहित 50 पदों पर आवेदन जारी: एचएलएल भर्ती 2026

नई दिल्ली, एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड (पहले हिंदुस्तान लेटेक्स लिमिटेड) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है।

डिप्टी जनरल मैनेजर सहित 50 पदों पर आवेदन जारी: एचएलएल भर्ती 2026
X

नई दिल्ली, एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड (पहले हिंदुस्तान लेटेक्स लिमिटेड) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। दरअसल, एचएलएल ने डिप्टी जनरल मैनेजर सहित विभिन्न 55 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पद के अनुसार अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

एचएलएल की ओर से जारी 55 रिक्तियों में डिप्टी जनरल मैनेजर (क्यूए और क्यूसी) - कनागला, बेलगावी, कर्नाटक का 1 (स्थायी); एसोसिएट मैनेजर (इंटरनल ऑडिट) - भारत में कहीं भी के 2; जूनियर मैनेजर (प्रोडक्शन) - भारत में कहीं भी के 8; क्वालिटी एश्योरेंस ऑफिसर - भारत में कहीं भी के 9; सीनियर बिजनेस मैनेजर (आईबीडी) - तिरुवनंतपुरम का 1; बिजनेस मैनेजर (आईबीडी) - तिरुवनंतपुरम का 1; सीनियर ऑपरेशन्स मैनेजर (हेल्थकेयर सर्विसेज) - (छत्तीसगढ़ में 2, गुजरात में 1) के 3; एसोसिएट मैनेजर (हेल्थकेयर सर्विसेज) - छत्तीसगढ़ के 4; चीफ मैनेजर (हेल्थकेयर सर्विसेज) - छत्तीसगढ़ का 1; जूनियर मैनेजर (क्यूए) - छत्तीसगढ़ के 4; ऑपरेशन्स मैनेजर (हेल्थकेयर सर्विसेज) - छत्तीसगढ़ के 5; जूनियर मैनेजर (डायग्नोस्टिक्स) - गोवा का 1; ऑपरेशन्स मैनेजर (लैब प्रोजेक्ट्स) - एर्नाकुलम का 1; एसोसिएट मैनेजर (मेडिकल डायग्नोस्टिक्स सर्विसेज) - (एर्नाकुलम में 1, कोझिकोड में 1, बैंगलोर में 1) के 3; जूनियर मैनेजर (क्वालिटी) - (एर्नाकुलम में 1, त्रिशूर में 1, चेन्नई में 1) के 3; ऑपरेशन्स मैनेजर (ट्रेनिंग) - छत्तीसगढ़ का 1; एसोसिएट मैनेजर (ट्रेनिंग) - छत्तीसगढ़ का 1; एसोसिएट मैनेजर (टेलेरेडियोलॉजी - क्वालिटी एश्योरेंस) - तिरुवनंतपुरम, लिस्टिंग में 1 और डिटेल पेज पर 4; बिजनेस मैनेजर (लैबोरेटरी इंचार्ज) - बैंगलोर के 3; और एसोसिएट मैनेजर (मेडिकल बायोकेमिस्ट)-बैंगलोर के 2 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन (गूगल फॉर्म) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर तक तय की गई है। ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार एचएलएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना में दिए गए आवेदन लिंक के माध्यम से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से डिप्टी जनरल मैनेजर के लिए फार्मेसी में मास्टर्स, एसोसिएट मैनेजर (इंटरनल ऑडिट) के लिए एमबीए (फाइनेंस/सिस्टम्स/ऑपरेशन्स/हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन)/बीफार्म/बीटेक, जूनियर मैनेजर (प्रोडक्शन) के लिए मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इंडस्ट्रियल/प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में बीटेक/बीई, क्वालिटी एश्योरेंस ऑफिसर के लिए साइंस में ग्रेजुएशन या इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, सीनियर बिजनेस मैनेजर (आईबीडी) और बिजनेस मैनेजर (आईबीडी) के लिए एमबीए - मार्केटिंग/मार्केटिंग में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, सीनियर ऑपरेशन्स मैनेजर (हेल्थकेयर सर्विसेज) के लिए एमएससी (मेडिकल बायोकेमिस्ट्री/मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी/बायोकेमिस्ट्री/माइक्रोबायोलॉजी/बायोटेक्नोलॉजी/एमएलटी)/बीएससी(एमएलटी/मेडिकल बायोकेमिस्ट्री/मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी/बायोकेमिस्ट्री/माइक्रोबायोलॉजी/बायोटेक्नोलॉजी), एमबीए (हेल्थकेयर मैनेजमेंट)/मास्टर्स इन पब्लिक हेल्थ (एमपीएच), एसोसिएट मैनेजर (हेल्थकेयर सर्विसेज) और चीफ मैनेजर (हेल्थकेयर सर्विसेज) के लिए हेल्थकेयर मैनेजमेंट में एमबीए/पब्लिक हेल्थ में मास्टर्स (एमपीएच)/एमएससी (मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी/मेडिकल बायोकैमिस्ट्री/बायोटेक्नोलॉजी/माइक्रोबायोलॉजी/एमएलटी/ बायोकैमिस्ट्री/हेल्थ साइंसेज/जूलॉजी) या पीजीडीएमएलटी के साथ बीएससी होनी चाहिए।

जूनियर मैनेजर (क्यूए) के लिए एमएससी और/या बीएससी (माइक्रोबायोलॉजी/हेल्थ साइंस/बायोकेमिस्ट्री/एमएलटी/मेडिकल बायोकेमिस्ट्री/मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी), ऑपरेशन्स मैनेजर (हेल्थकेयर सर्विसेज) के लिए हेल्थकेयर मैनेजमेंट में एमबीए/पब्लिक हेल्थ में मास्टर्स (एमपीएच) और/या मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी/मेडिकल बायोकैमिस्ट्री/बायोटेक्नोलॉजी/माइक्रोबायोलॉजी/एमएलटी/बायोकैमिस्ट्री/हेल्थ साइंसेज/जूलॉजी में एमएससी या पीजीडीएमएलटी के साथ बीएससी, जूनियर मैनेजर (डायग्नोस्टिक्स) के लिए पैरामेडिकल/हेल्थ केयर क्षेत्र में पैरामेडिकल/बीएमएलटी/अन्य प्रोफेशनल क्वालिफिकेशन और/या बीएससी (एमएलटी/माइक्रोबायोलॉजी/बायोकेमिस्ट्री), ऑपरेशन्स मैनेजर (लैब प्रोजेक्ट्स) के लिए मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी में बीएससी, सोसिएट मैनेजर (मेडिकल डायग्नोस्टिक्स सर्विसेज) के लिए बीएससी. एमएलटी/बीएससी मेडिकल इमेजिंग सर्विसेज/बीएससी रेडियोग्राफी/बीएमआरटी/बीपीटी/बीएससी नर्सिंग/बीएससी ऑप्टोमेट्री/बीटेक या बीई - बायोमेडिकल इंस्ट्रूमेंटेशन, जूनियर मैनेजर (क्वालिटी) के लिए पोस्ट-ग्रेजुएशन (मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी, मेडिकल बायोकेमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी)/ग्रेजुएशन (मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी, मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी, मेडिकल बायोकेमिस्ट्री में ग्रेजुएशन या बीएमआरटी होनी चाहिए।

ऑपरेशन्स मैनेजर (ट्रेनिंग) और एसोसिएट मैनेजर (ट्रेनिंग) के लिए मास्टर डिग्री (मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी/मेडिकल लेबोरेटरी साइंस, माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, लाइफ साइंसेज या संबंधित क्षेत्र में), एसोसिएट मैनेजर (टेलेरेडियोलॉजी - क्वालिटी एश्योरेंस) के लिए रेडियोग्राफी/रेडियोडायग्नोसिस/मेडिकल इमेजिंग टेक्नोलॉजी/रेडियोग्राफी में डिप्लोमा या रेडियोग्राफी/मेडिकल इमेजिंग टेक्नोलॉजी/मेडिकल रेडियोलॉजिकल टेक्नोलॉजी/रेडिएशन इमेजिंग टेक्नोलॉजी/रेडियो-डायग्नोसिस में डिग्री, बिजनेस मैनेजर (लैबोरेटरी इंचार्ज) के लिए जरूरत के आधार पर पैरामेडिकल/हेल्थकेयर क्षेत्र में बीएमएलटी/अन्य प्रोफेशनल योग्यताएं और एसोसिएट मैनेजर (मेडिकल बायोकेमिस्ट) के लिए एमएससी (मेडिकल बायोकैमिस्ट्री) होनी चाहिए। इसके अलावा, इन सभी पदों के लिए कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में पद के अनुसार निर्धारित 1 से 12 वर्षों का अनुभव होना भी जरूरी है।

आवेदकों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 37 से 47 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 1 अक्बटूर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की शुरुआती सैलरी पोस्ट के अनुसार 12,000 से 2,00,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it