Top
Begin typing your search above and press return to search.

डीआरटी में प्रिसाइडिंग ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका

नई दिल्ली, भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग के ऋण वसूली न्यायाधिकरणों (डीआरटी) में पीठासीन अधिकारी (प्रिसाइडिंग ऑफिसर) के पोस्ट पर नियुक्त होने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है।

डीआरटी में प्रिसाइडिंग ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका
X

नई दिल्ली, भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग के ऋण वसूली न्यायाधिकरणों (डीआरटी) में पीठासीन अधिकारी (प्रिसाइडिंग ऑफिसर) के पोस्ट पर नियुक्त होने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, डीआरटी ने योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से प्रिसाइडिंग ऑफिसर के कुल 20 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।

डीआरटी की ओर से प्रिसाइडिंग ऑफिसर (पीठासीन अधिकारी) के रिक्त पदों को भरने के लिए जिन यूनिट में रिक्तियों में रिक्तियों की घोषणा की गई है, उनमें डेट्स रिकवरी ट्रिब्यूनल-3, मुंबई; डेट्स रिकवरी ट्रिब्यूनल-2, चंडीगढ़; डेट्स रिकवरी ट्रिब्यूनल, इलाहाबाद; डेट्स रिकवरी ट्रिब्यूनल, लखनऊ; डेट्स रिकवरी ट्रिब्यूनल-1, चंडीगढ़; डेट्स रिकवरी ट्रिब्यूनल, विशाखापत्तनम; डेट्स रिकवरी ट्रिब्यूनल-1, हैदराबाद; डेट्स रिकवरी ट्रिब्यूनल, कटक; डेट्स रिकवरी ट्रिब्यूनल-1, एर्नाकुलम; डेट्स रिकवरी ट्रिब्यूनल-1, बेंगलुरु; डेट्स रिकवरी ट्रिब्यूनल-2, एर्नाकुलम; डेट्स रिकवरी ट्रिब्यूनल, गुवाहाटी; डेट्स रिकवरी ट्रिब्यूनल, पुणे; डेट्स रिकवरी ट्रिब्यूनल-3, चंडीगढ़; डेट्स रिकवरी ट्रिब्यूनल, देहरादून; डेट्स रिकवरी ट्रिब्यूनल-1, कोलकाता; डेट्स रिकवरी ट्रिब्यूनल, पटना; डेट्स रिकवरी ट्रिब्यूनल, नागपुर; डेट्स रिकवरी ट्रिब्यूनल, सिलीगुड़ी; और डेट्स रिकवरी ट्रिब्यूनल-1, चेन्नई शामिल हैं। इसके साथ ही, देशभर के किसी भी अन्य 'डेट्स रिकवरी ट्रिब्यूनल' में 30 अप्रैल 2027 तक उत्पन्न होने वाली कोई भी अप्रत्याशित रिक्ति भी इसमें शामिल है।

प्रिसाइडिंग ऑफिसर के इन सभी रिक्तियों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 9 नवंबर की शाम 5 बजे तक तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय सीमा के अंदर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन 'ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स एक्ट 2021' के अंतर्गत गठित 'सर्च-कम-सिलेक्शन कमेटी' द्वारा आवेदनों की जांच, शॉर्टलिस्टिंग, व्यक्तिगत बातचीत (इंटरव्यू) और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी डीआरटी के वेतनमान नियमों के अनुसार होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले डीआरटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां से संबंधित पोस्ट के लिए दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर उसे 'अवर सचिव (डीआरटी), वित्तीय सेवा विभाग, तीसरी मंजिल, जीवन दीप बिल्डिंग, नई दिल्ली-110001' पते पर डाक के माध्यम से तय समय सीमा के अंदर पहुंचा दें।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि देश में 39 ऋण वसूली न्यायाधिकरण हैं। चुने जाने पर एक पीठासीन अधिकारी को रिक्त पद वाली किसी भी जगह पर तैनात किया जा सकता है। वहीं, डीआरटी में प्रिसाइडिंग ऑफिसर की नियुक्ति पांच वर्ष के समय तक या 70 वर्ष की उम्र होने तक, जो भी पहले हो, ऑफिस में रहेगा। अभ्यर्थियों को भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए डीआरटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पोस्ट के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it