शी चिनफिंग और बेल्जियम ने दी एक-दूसरे को बधाई
बीजिंग, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और बेल्जियम के राजा फिलिप ने दोनों देशों के राजनयिक संबंध की स्थापना की 55वीं वर्षगांठ पर एक-दूसरे को बधाई संदेश भेजा।

बीजिंग, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और बेल्जियम के राजा फिलिप ने दोनों देशों के राजनयिक संबंध की स्थापना की 55वीं वर्षगांठ पर एक-दूसरे को बधाई संदेश भेजा।
शी चिनफिंग ने कहा कि राजनयिक संबंध की स्थापना के 55 वर्षों में चीन और बेल्जियम पारस्परिक सम्मान, समानतापूर्ण व्यवहार, पारस्परिक लाभ वाले सहयोग व साझी जीत पर कायम रहे हैं। दोनों देशों के संबंधों का स्थिर विकास होता रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय आदान-प्रदान व सहयोग में भारी उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं। दोनों देशों की जनता की आवाजाही दिन ब दिन घनिष्ठ हो रही है। मैं चीन-बेल्जियम संबंध के विकास को बड़ा महत्व देता हूं और राजा फिलिप के साथ समान कोशिश कर राजनयिक संबंध की स्थापना की 55वीं वर्षगांठ के अवसर में दोनों देशों के चतुर्मुखी मैत्रीपूर्ण सहयोग संबंध को निरंतर नई मंजिल पर ले जाने को और चीन-ईयू संबंध के स्वस्थ व स्थिर विकास के लिए नया योगदान देने को तैयार हूं।
राजा फिलिप ने कहा कि राजनयिक संबंध की स्थापना के बाद बेल्जियम और चीन ने व्यापक और बहुआयामी सहयोग संबंध निर्मित किए हैं। मुझे पक्का विश्वास है कि दोनों पक्ष पहले 55 साल के आधार पर खुला वार्तालाप बढ़ाएंगे, व्यावहारिक सहयोग का विस्तार करेंगे और पारस्परिक समझ बढ़ाएंगे। बेल्जियम चीन के साथ संतुलित और पारस्परिक लाभ वाले संबंध का विकास करना और वैश्विक चुनौती से निपटने और शांति, विकास व सतत विकास बढ़ाने का इच्छुक है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)


