Top
Begin typing your search above and press return to search.

ईरान के साथ जंग बहुत जल्द हो जाएगी खत्म : ट्रंप

वाशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान संघर्ष जल्द 'किसी न किसी तरह खत्म' करने दावा किया है।

ईरान के साथ जंग बहुत जल्द हो जाएगी खत्म : ट्रंप
X

वाशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान संघर्ष जल्द 'किसी न किसी तरह खत्म' करने दावा किया है। उन्होंने एक साक्षात्कार में 'न्यूक्लियर वेपन' के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबद्धता का भी उल्लेख किया।

ट्रंप प्रशासन के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट रैपिड रिस्पॉन्स 47 ने उनके साथ की गई बातचीत की वीडियो क्लिप शनिवार को शेयर किया। इसमें ट्रंप कहते सुने जा सकते हैं, "ईरान के साथ जंग किसी न किसी तरह, बहुत जल्द खत्म हो जाएगी।"

उन्होंने कहा, "फिलहाल अमेरिका का इस संघर्ष में पूर्ण नियंत्रण है। होर्मुज स्ट्रेट पर हमारी नौसेना अद्भुत काम कर रही है। उस देश की नौसेना, वायु सेना और उनका रडार सिस्टम पूरी तरह नेस्तनाबूद हो चुके हैं। इतना ही नहीं उनके शीर्ष नेताओं को भी खत्म कर दिया गया है।"

इस्लामिक रिपब्लिक में आ रही दिक्कतों का मुख्य कारण उन्होंने देश में चल रही दो राजनीतिक धुरियों को बताया। उनके अनुसार, बात किससे करनी है किससे नहीं, इसे लेकर ऊहापोह की स्थिति है। लेकिन किसी न किसी तरह हम इसे जल्द खत्म कर देंगे।

जब उनसे टाइमलाइन से जुड़ा प्रश्न किया गया तो उन्होंने कहा, "यह युद्ध या तो लड़ाई से या फिर बातचीत के जरिए किसी समझौते से खत्म होगा। या तो वे उस समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे जिस पर हम चाहते हैं कि करें। हम चाहते हैं कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार संपन्न राष्ट्र न बने।"

पूर्ववर्ती राष्ट्रपतियों की आलोचना और अपने धैर्य की तारीफ करते हुए ट्रंप ने कहा, "हम बहुत नुकसान पहुंचा सकते थे, तबाही मच जाती लेकिन हमने खुद को रोका। हमारे पूर्ववर्ती राष्ट्रपति चाहते तो इनके हौसले पहले ही पस्त हो गए होते, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया जो गलत था। पूर्व राष्ट्रपति ओबामा ने 400 मिलियन डॉलर तक की मदद कैश में उन्हें पहुंचाई थी, जिसका उन्होंने गलत इस्तेमाल किया। लेकिन मैं दोहराउंगा कि ये संघर्ष जल्द ही अपने अंजाम तक पहुंचेगा।"

उन्होंने इस साक्षात्कार में ये भी दावा किया कि रूस उन्हें तेल भेज रहा है जिससे कीमतों पर बहुत जल्द लगाम लगेगी।

इससे पहले गुरुवार (8 अक्टूबर) को राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर यह स्पष्ट किया कि ईरान के साथ सकारात्मक और सार्थक बातचीत चल रही है, इसलिए मध्यावधि चुनाव से पहले किसी भी प्रकार की सैन्य कार्रवाई नहीं की जाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it