Top
Begin typing your search above and press return to search.

जापान में तूफान का अलर्ट

टोक्यो, जापान में एक और शक्तिशाली तूफान का खतरा मंडरा रहा है। जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने लोगों से अलर्ट रहने और सावधान‍ियां बरतने की अपील की है। उन्‍होंने बताया क‍ि टाइफून नंबर-26 रव‍िवार को दक्षिण-पश्चिमी द्वीपों के करीब पहुंच सकता है और फिर होंशू के कांटो क्षेत्र की ओर बढ़ सकता है।

जापान में तूफान का अलर्ट
X

टोक्यो, जापान में एक और शक्तिशाली तूफान का खतरा मंडरा रहा है। जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने लोगों से अलर्ट रहने और सावधान‍ियां बरतने की अपील की है। उन्‍होंने बताया क‍ि टाइफून नंबर-26 रव‍िवार को दक्षिण-पश्चिमी द्वीपों के करीब पहुंच सकता है और फिर होंशू के कांटो क्षेत्र की ओर बढ़ सकता है।

पीएम तकाइची ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट में तूफान की जानकारी साझा करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की। पीएम ने पोस्‍ट में ल‍िखा, ''टाइफून नंबर-26 तेज ताकत के साथ दक्षिण-पश्चिमी द्वीपों के करीब पहुंच सकता है। इसके बाद अगले हफ्ते की शुरुआत में यह जापान के मुख्य द्वीप होंशू के दक्षिण से पूर्व की ओर बढ़ सकता है और इसके कांटो क्षेत्र के करीब पहुंचने का भी खतरा है।''

उन्‍होंने कहा कि टाइफून के करीब आने वाले ओकिनावा और अमामी क्षेत्रों में लोगों को करीब 30 तारीख तक बेहद सतर्क रहने की सलाह दी गई है। ऊंची समुद्री लहरों, तेज हवाओं, समुद्र का पानी बढ़ने, भूस्खलन, निचले इलाकों में पानी भरने और नदियों का जलस्तर बढ़ने का खतरा हो सकता है। इसलिए जरूरी सावधानियां बरतें।

इसके अलावा, चिबा और कानागावा में टाइफून नंबर 25 से जुड़ी भारी बारिश की वजह से पहले ही भूस्खलन और बाढ़ की घटनाएं हो चुकी हैं। वहां मौसम के मोर्चों से होने वाली बारिश के अलावा टाइफून नंबर-26 का भी असर पड़ सकता है।

पीएम ने कहा क‍ि खासतौर पर हफ्ते के दूसरे हिस्से में, टाइफून की ताकत और उसके रास्ते के आधार पर इतनी बारिश हो सकती है कि मौसम विभाग को चेतावनी जारी करनी पड़े।

विशेष रूप से उन इलाकों में बहुत ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है, जहां अब तक हुई रिकॉर्ड भारी बारिश की वजह से जमीन पहले ही काफी ढीली हो चुकी है। ऐसी जगहों पर थोड़ी सी बारिश में भी भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है।

उन्‍होंने कहा कि लोगों से अपील की गई है कि जरूरत पड़ने पर सुरक्षित जगह जाने के लिए पहले से तैयारी करके रखें। स्थानीय प्रशासन की ओर से बनाए गए हैजार्ड मैप देखकर यह जांच लें कि आपका घर और आसपास का इलाका सुरक्षित है या नहीं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it