Top
Begin typing your search above and press return to search.

सुरंग विस्फोट : दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली पहुंचे अस्पताल घायल सैन्यकर्मियों को देखने

सोल, दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे-म्युंग बुधवार को असैन्यीकृत क्षेत्र (डीएमजेड) बारूदी सुरंग (लैंडमाइन) विस्फोट में घायल हुए सैनिकों को देखने अचानक ही अस्पताल पहुंचे। राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी।

सुरंग विस्फोट : दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली पहुंचे अस्पताल घायल सैन्यकर्मियों को देखने
X

सोल, दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे-म्युंग बुधवार को असैन्यीकृत क्षेत्र (डीएमजेड) बारूदी सुरंग (लैंडमाइन) विस्फोट में घायल हुए सैनिकों को देखने अचानक ही अस्पताल पहुंचे। राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी।

योनहाप न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, प्रवक्ता किम सुंग-वान ने बताया कि ली ने मिलिट्री हॉस्पिटल में घायल सैनिकों से मुलाकात की और उन्हें तथा उनके परिजनों को सांत्वना दी।

21 सितंबर को मिलिट्री बफर जोन, डीएमजेड के दक्षिणी हिस्से में बारूदी सुरंग (माइन) धमाके हुए थे। इसमें तीन सैन्कर्मी घायल हो गए थे जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

दक्षिण कोरियाई सेना और यूनाइटेड नेशंस कमांड (यूएनसी) की संयुक्त जांच में यह पता चला है कि ये बारूदी सुरंगें उत्तर कोरियाई सेना ने लगाई थीं। यूएनसी ने बुधवार को इसे कोरियाई युद्धविराम समझौते का "उल्लंघन" बताया था, जो 1950-53 के कोरियाई युद्ध के बाद दोनों देशों के बीच संपन्न हुआ था।

ली ने सैनिकों को अपनी सेहत पर ध्यान देने को कहा और उनके इलाज, पुनर्वास और सेना में उनकी आगे की सेवा की राह आसान करने में हर तरह की मदद का आश्वासन दिया।

राष्ट्रपति ने अधिकारियों से विशेष रूप से पूछा कि क्या ड्यूटी के दौरान घायल हुए लोगों के लिए उचित मुआवजा उपलब्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायल सैनिकों को पर्याप्त मुआवजा मिले, और इस बात पर जोर दिया कि यह सीधे तौर पर सशस्त्र बलों के मनोबल से जुड़ा है।

उन्होंने अधिकारियों को घायल सैनिकों को दी जा रही मेडिकल एड की समीक्षा करने और उनके परिवार वालों को उनकी स्थिति के बारे में सूचित करते रहने का भी निर्देश दिया।

राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने बताया कि घायल सैनिकों के छोटे बच्चों को ध्यान में रखते हुए ली का अस्पताल का दौरा बिना किसी फोटो या मीडिया की मौजूदगी के हुआ।

सैनिकों ने अपनी सैन्य सेवा जारी रखने की इच्छा जताई। किम से उन्होंने कहा, "हम किसी भी पद पर रहते हुए खुद को देश के लिए समर्पित करना चाहते हैं।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it