Top
Begin typing your search above and press return to search.

ट्रंप : जेलेंस्‍की को बदलने पर रूस ने म‍िलाया सुर

मॉस्‍को, अमेरिकी राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप के यूक्रेन में राष्‍ट्रपत‍ि बदलने वाले बयान के बाद अब क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति कार्यालय) के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने भी प्रत‍िक्रिया दी। उन्‍होंने कहा क‍ि यूक्रेन के नेतृत्व में कोई ऐसा व्यक्ति आगे आना चाह‍िए जो शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में काम करें।

ट्रंप : जेलेंस्‍की को बदलने पर रूस ने म‍िलाया सुर
X

मॉस्‍को, अमेरिकी राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप के यूक्रेन में राष्‍ट्रपत‍ि बदलने वाले बयान के बाद अब क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति कार्यालय) के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने भी प्रत‍िक्रिया दी। उन्‍होंने कहा क‍ि यूक्रेन के नेतृत्व में कोई ऐसा व्यक्ति आगे आना चाह‍िए जो शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में काम करें।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती को दिए एक इंटरव्यू यह बात कही। वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की को बदलने की बात कही थी।

प्रवक्ता पेसकोव ने कहा कि मॉस्को चाहता है कि यूक्रेन के नेतृत्व में कोई ऐसा व्यक्ति आगे आए जो जमीनी हकीकत को स्वीकार करने की राजनीतिक इच्छा दिखाए और शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में काम करे। शनिवार को ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि अब यूक्रेन में नए राष्ट्रपति का चुनाव कराने का समय आ गया है। उनका दावा था कि जेलेंस्की कई मौकों पर रूस-यूक्रेन संघर्ष को खत्म कर सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

वहीं, रविवार को जेलेंस्की ने एबीसी न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा कि अगर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 60 दिनों के युद्धविराम (सीजफायर) पर सहमत हो जाते हैं, तो वह यूक्रेन में राष्ट्रपति चुनाव कराने के लिए तैयार हैं।

दरअसल, ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ तीन लाख टन से अधिक डीजल की आपूर्ति समझौता करने के बाद दुन‍िया में तेल की समस्‍या के ल‍िए जेलेंस्‍की को ज‍िम्‍मेदार ठहराया।

सीबीएस न्यूज के अनुसार, ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की आलोचना की और रूस की डीजल रिफाइनरियों को निशाना बनाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, "जेलेंस्की जो चाहे कर सकते हैं लेकिन वह यह नहीं कर सकते क्योंकि यह पूरी दुनिया की समस्या है।" ट्रंप ने कहा, मुझे लगता है कि अब यूक्रेन को नया राष्ट्रपति मिलना चाहिए।

ट्रंप ने कहा क‍ि दुनिया इस समय डीजल ईंधन की रिफाइनिंग क्षमता की कमी जैसी चुनौती का सामना कर रही है और यह समस्या डीजल ईंधन के लिए पर्याप्त रिफाइनरियों की कमी की वजह से पैदा हुई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it