Top
Begin typing your search above and press return to search.

भड़के ट्रंप : व्हाइट हाउस को लेकर 'चीजकेक फैक्टरी' वाले बयान

वाशिंगटन, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के 'चीजकेक फैक्टरी' वाले बयान पर अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप ने तीखी प्र‍त‍िक्र‍िया दी। ओबामा ने नवीनीकरण किए गए व्हाइट हाउस की तुलना रेस्तरां चेन 'चीजकेक फैक्टरी' से की थी। ट्रंप ने जवाब देते हुए ओबामा को 'बिल्कुल भी समझदार नहीं' और 'खराब राष्ट्रपति' तक कह दिया।

भड़के ट्रंप : व्हाइट हाउस को लेकर चीजकेक फैक्टरी वाले बयान
X

वाशिंगटन, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के 'चीजकेक फैक्टरी' वाले बयान पर अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप ने तीखी प्र‍त‍िक्र‍िया दी। ओबामा ने नवीनीकरण किए गए व्हाइट हाउस की तुलना रेस्तरां चेन 'चीजकेक फैक्टरी' से की थी। ट्रंप ने जवाब देते हुए ओबामा को 'बिल्कुल भी समझदार नहीं' और 'खराब राष्ट्रपति' तक कह दिया।

सोमवार को एयर फोर्स वन में सवार होने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप से ओबामा की टिप्पणी के बारे में पूछा गया। इस पर ट्रंप ने कहा कि उन्होंने व्हाइट हाउस की बहुत अच्छी तरह से मरम्मत कराई है।

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने दुनिया के सबसे बेहतरीन कारीगरों की मदद से व्हाइट हाउस को ठीक कराया है। इसकी बाहरी और अंदरूनी हालत बहुत खराब हो चुकी थी। उनके अनुसार, इमारत के कई सजावटी हिस्से गायब थे, टूट चुके थे या लंबे समय से खराब पड़े थे। उन्होंने कहा कि बाहरी दीवारों का प्लास्टर टूटा हुआ था, उनमें दरारें थीं और पेंट की हालत भी बहुत खराब थी।

ट्रंप ने दावा किया, "व्हाइट हाउस अब 1792 में इसके निर्माण के बाद से सबसे अच्छी स्थिति में है।"

इसके बाद उन्होंने ओबामा पर निशाना साधा। ट्रंप ने कहा कि ओबामा जब व्हाइट हाउस के सामने से गुजरते थे, तो उन्हें टूटी हुई दीवारें या खराब निर्माण नजर ही नहीं आता था। उन्हें यह सब दिखाई नहीं देता, क्योंकि वे इन चीजों पर ध्यान नहीं देते। उन्हें गंदगी और खराब हालत भी नजर नहीं आती।

ट्रंप ने कहा, "हमें ओबामा को यह सब समझाना पड़ता है, क्योंकि वह इसे समझते नहीं हैं। मेरी राय में वह बिल्कुल भी समझदार व्यक्ति नहीं हैं। जिस तरह उन्होंने देश चलाया, वैसा सिर्फ कोई मूर्ख ही कर सकता है।"

ट्रंप ने बताया कि यह काम बेहद प्रतिभाशाली लोगों ने किया है, जिनमें कई लोग अमेरिकी गृह विभाग से जुड़े थे। उन्होंने दावा किया कि यह काम बहुत कम खर्च में पूरा किया गया।

उन्होंने कहा, "हमने इमारत के एक हिस्से के सांचे बनाए और दूसरी तरफ उसी तरह का काम किया। नतीजा बहुत शानदार आया। यह सिर्फ पैसे की बात नहीं है, बल्कि देखने और समझने की बात है।"

ट्रंप ने ओबामा की टिप्पणी पर सीधा जवाब दिया। उन्होंने कहा, "अगर आप इसे चीजकेक फैक्टरी जैसा कहते हैं, तो इससे यही पता चलता है कि आप कितने खराब राष्ट्रपति थे।"

यह बयान ऐसे समय आया है, जब बराक ओबामा तीन नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे हैं। व्हाइट हाउस में ट्रंप की ओर से कराए गए नवीनीकरण कार्य को लेकर पहले भी डेमोक्रेटिक नेताओं और ऐतिहासिक धरोहर संरक्षण से जुड़े कुछ समूहों ने लागत और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए हैं।

इसी कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने घोषणा की कि मतदाता धोखाधड़ी (वोटर फ्रॉड) की ऐसी जानकारी देने वाले व्यक्ति को 10 लाख डॉलर का इनाम दिया जाएगा, जिससे गिरफ्तारी और सजा हो सके। उन्होंने ब्राजील और इजरायल के चुनावों पर भी टिप्पणी की। फिलहाल, ओबामा के कार्यालय की ओर से ट्रंप की इन टिप्पणियों पर कोई तत्काल प्रतिक्रिया नहीं आई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it