Top
Begin typing your search above and press return to search.

सुपरटैंकर धमाके के साथ आग की चपेट में आया

तेहरान, होर्मुज स्‍ट्रेट में शन‍िवार को एक और सुपरटैंकर बारूदी सुरंग (माइन) से टकराकर तेज धमाके के साथ आग की चपेट में आ गया। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की नौसेना ने कहा क‍ि जहाज नियमों का उल्लंघन कर अनधिकृत रास्ते से गुजरने की कोशिश कर रहा था।

सुपरटैंकर धमाके के साथ आग की चपेट में आया
X

तेहरान, होर्मुज स्‍ट्रेट में शन‍िवार को एक और सुपरटैंकर बारूदी सुरंग (माइन) से टकराकर तेज धमाके के साथ आग की चपेट में आ गया। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की नौसेना ने कहा क‍ि जहाज नियमों का उल्लंघन कर अनधिकृत रास्ते से गुजरने की कोशिश कर रहा था।

इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (आईआरएनए) ने अपने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्‍ट में घटना की जानकारी साझा की। पोस्‍ट में ल‍िखा, ''नियमों का उल्लंघन करने वाला एक सुपरटैंकर, जिसमें 20 लाख बैरल से ज्‍यादा कच्चा तेल लदा था और होर्मुज स्‍ट्रेट के अनधिकृत रास्ते से गुजरने की कोशिश कर रहा था, तभी बारूदी सुरंग (माइन) से टकरा गया। इसके चलते एक विस्फोट हुआ और भीषण आग लग गई।''

ईरान की मेहर समाचार एजेंसी की र‍िपोर्ट के अनुसार, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की नौसेना ने बताया क‍ि शनिवार को होर्मुज स्‍ट्रेट में एक सुपरटैंकर नौसैनिक खदान (माइन) से टकरा गया। इसके बाद जहाज में जोरदार विस्फोट हुआ और आग लग गई।

बयान में कहा गया कि सुपरटैंकर ने अपने सभी लोकेशन ट्रैकिंग और रडार सिस्टम बंद कर दिए थे। आईआरजीसी ने आरोप लगाया कि जहाज ने धोखे से जलडमरूमध्य पार करने की कोशिश की और उसे अमेरिकी सेना का समर्थन प्राप्त था।

आईआरजीसी की ओर से पहले भी चेतावनी जारी की जा चुकी है क‍ि नेव‍िगेशन स‍िस्‍टम बंद करने वाले जहाजों पर कार्रवाई की जाएगी। आईआरजीसी के अनुसार, होर्मुज स्‍ट्रेट बंद है और जो जहाज होर्मुज में ईरान के नियमों की अवहेलना करेंगे, उन्हें कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

मेहर न्‍यूज के अनुसार, आईआरजीसी ने अपने बयान में कहा कि जहाज ने ईरानी अधिकारियों के साथ समन्वय करने के बजाय अपने ट्रैकिंग उपकरण बंद कर दिए और अमेरिकी सैन्य सुरक्षा पर भरोसा किया। आईआरजीसी के अनुसार, यही इस हादसे की सीधी वजह बनी। आईआरजीसी ने कहा कि यदि टैंकर ने निर्धारित नियमों का पालन किया होता और संबंधित अधिकारियों के साथ संपर्क बनाए रखा होता, तो इस तरह की घटना से बचा जा सकता था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it