Top
Begin typing your search above and press return to search.

सचिव हेगसेथ की नेतन्याहू से इजरायल में की सीक्रेट मुलाकात

तेल अवीव,अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ सोमवार को इजरायल पहुंचे और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की। इस दौरे की घोषणा पहले नहीं की गई थी। स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

सचिव हेगसेथ की नेतन्याहू से इजरायल में की सीक्रेट मुलाकात
X

तेल अवीव, अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ सोमवार को इजरायल पहुंचे और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की। इस दौरे की घोषणा पहले नहीं की गई थी। स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

सिंहुआ न्यूज एजेंसी ने मंगलवार को चैनल 12 न्यूज की रिपोर्ट के हवाले से इस सीक्रेट मीटिंग के बारे में बताया। इजरायली आर्मी रेडियो के अनुसार, यह बैठक दक्षिणी इजरायल में एक सैन्य अड्डे पर हुई।

इस बैठक से जुड़ी कोई टिप्पणी नेतन्याहू के कार्यालय ने नहीं की है।

पेंटागन ने यात्रा की घोषणा नहीं की और हेगसेथ के कार्यालय ने शुरू में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

रिपोर्ट्स के बाद, हेगसेथ ने एक्स पोस्ट में कहा कि उन्होंने यूएस सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के तहत अमेरिकी सैनिकों का दौरा किया था, और यात्रा की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा, "हमेशा की तरह, आज सेंटकॉम में हमारे युद्ध सेनानियों से मिलना एक सम्मान की बात थी। हमारे देश के सर्वश्रेष्ठ लोग, एक ऐतिहासिक मिशन पर हैं।"

यह यात्रा इजरायल के राष्ट्रीय चुनावों से आठ दिन पहले हुई, जिसमें नेतन्याहू एक और कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। वाशिंगटन और तेहरान के बीच बढ़ते तनाव और ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान फिर से शुरू करने की संभावना पर संयुक्त राज्य अमेरिका और इजरायल के बीच जारी चर्चा के बीच भी हुई।

अमेरिकी न्यूज वेबसाइट एक्सियोस ने सूत्रों को बताया कि हेगसेथ और इजरायली नेता के बीच मुलाकात दक्षिणी इजरायल के ओवदा एयरबेस पर हुई, जहां अमेरिकी लड़ाकू विमान और ईंधन भरने वाले विमान (री फ्यूलर्स) तैनात हैं।

इजरायली समाचार आउटलेट 'वाईनेट' के अनुसार, नेतन्याहू बेन गुरियन हवाई अड्डे से एक निजी विमान में बैठक स्थल पहुंचे थे। जबकि, दक्षिणी इजरायल में होने वाली बैठकों के लिए आमतौर पर हेलीकॉप्टर से यात्रा करने का चलन है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it