Top
Begin typing your search above and press return to search.

सऊदी अरब ने छह प्रांतों में किए 156 हवाई हमले,

सना, यमन के हूती समूह ने कहा है कि सऊदी अरब की सेना ने हूतियों के कब्जे वाली राजधानी सना और पांच अन्य प्रांतों में 156 हवाई और मिसाइल हमले किए हैं। वहीं, सऊदी अरब की सीमा के पास उत्तरी यमन के अल-जौफ प्रांत में हूती लड़ाकों और सरकारी बलों के बीच फिर से संघर्ष शुरू होने की खबर है।

सऊदी अरब ने छह प्रांतों में किए 156 हवाई हमले,
X

सना, यमन के हूती समूह ने कहा है कि सऊदी अरब की सेना ने हूतियों के कब्जे वाली राजधानी सना और पांच अन्य प्रांतों में 156 हवाई और मिसाइल हमले किए हैं। वहीं, सऊदी अरब की सीमा के पास उत्तरी यमन के अल-जौफ प्रांत में हूती लड़ाकों और सरकारी बलों के बीच फिर से संघर्ष शुरू होने की खबर है।

हूती सेना के प्रवक्ता याह्या सारेया ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जारी एक बयान में कहा कि सऊदी हमलों में सना के अलावा ताइज, सादा, अल-जौफ, मारिब और अमरान प्रांतों के इलाकों को निशाना बनाया गया।

उन्होंने दावा किया कि इन हमलों में आम नागरिकों से जुड़ी जगहों को भी निशाना बनाया गया, हालांकि उन्होंने इसकी कोई जानकारी नहीं दी।

सारेया के मुताबिक, ताजा हमलों के बाद मौजूदा तनाव बढ़ने के बाद से सऊदी अरब की ओर से किए गए हवाई और मिसाइल हमलों की कुल संख्या 1,798 हो गई है। सऊदी अरब की ओर से इन दावों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

समाचार एजेंसी स‍िन्हुआ के मुताबिक, सारेया ने कहा कि हूती लड़ाकों ने पूर्वी अल-जौफ में अपने ठिकानों की ओर बढ़ने की यमन के सरकारी बलों की कोशिश को नाकाम कर दिया।

उन्होंने दावा किया कि हूती लड़ाकों ने अल-जौफ में सरकारी सैनिकों के ठिकानों को बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया। इन हमलों में कई सरकारी सैनिकों के मारे जाने या घायल होने और कई सैन्य वाहनों के नष्ट होने का दावा किया गया है।

बुधवार को ही यमन में सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने कहा कि उसने एक बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च प्लेटफॉर्म को नष्ट कर दिया है। गठबंधन के मुताबिक, इसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर हमले में किया गया था।

गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अल-मालिकी ने अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर बताया कि सना में इस प्लेटफॉर्म को उस समय नष्ट किया गया, जब सऊदी अरब पर जल्द ही एक और हमला करने की तैयारी की जा रही थी।

सीमा पार ये हमले ऐसे समय हो रहे हैं, जब हूती लड़ाकों और सऊदी समर्थित यमन के सरकारी बलों के बीच लड़ाई तेज हो गई है। खासतौर पर रणनीतिक रूप से अहम बाब अल-मंदेब स्‍ट्रेट के आसपास संघर्ष बढ़ा है। सऊदी सेना ने अपने हवाई अभियान तेज किए हैं, जबकि हूती समूह ने सऊदी अरब के अंदर मिसाइल और ड्रोन हमले बढ़ा दिए हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it