Top
Begin typing your search above and press return to search.

रूस: 'यूक्रेन में तैनात विदेशी सैनिकों को माना जाएगा वैध सैन्य टारगेट'

मॉस्को, रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा है कि रूस यूक्रेन में तैनात किसी भी विदेशी सैन्य इकाई को सही टारगेट मानेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की तैनाती से संघर्ष और बढ़ जाएगा।

रूस:  यूक्रेन में तैनात विदेशी सैनिकों को माना जाएगा वैध सैन्य टारगेट
X

मॉस्को, रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा है कि रूस यूक्रेन में तैनात किसी भी विदेशी सैन्य इकाई को सही टारगेट मानेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की तैनाती से संघर्ष और बढ़ जाएगा।

शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, यूक्रेन में 9 से 22 नवंबर तक बहुराष्ट्रीय बलों के लिए नियोजित 'कोआलिजा 26.2' सैन्य अभ्यास पर टिप्पणी करते हुए, जखारोवा ने शनिवार को पश्चिमी देशों पर रूस की सुरक्षा चिंताओं को नजरअंदाज करने और तनाव को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि ब्रिटेन व फ्रांस रूस का सामना करने और देश को सैन्य रूप से पराजित करने के लिए बहुराष्ट्रीय बलों की तैनाती के माध्यम से यूक्रेन में अपनी पकड़ बनाए रखने की उम्मीद करते हैं। जखारोवा ने कहा, "हम एक बार फिर दोहराते हैं कि यूक्रेन में विदेशी सैन्य टुकड़ियों की तैनाती सरासर अस्वीकार्य है चाहे वह तथाकथित 'इच्छुक देशों के गठबंधन' के तत्वावधान में हो या किसी अन्य समूह के तत्वावधान में।"

उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के सैन्य हस्तक्षेप से रूस के लिए अतिरिक्त सुरक्षा खतरे पैदा होंगे। जखारोवा ने कहा कि नियोजित तैनाती से संघर्ष में यूरोपीय नाटो सदस्यों की भागीदारी और बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि मॉस्को अपने विशेष सैन्य अभियान के उद्देश्यों को प्राप्त करेगा। जखारोवा ने यह भी कहा कि ये अभ्यास अबू धाबी में रूस-अमेरिका-यूक्रेन परामर्श के फिर से शुरू होने की पूर्व संध्या पर शुरू होंगे। उन्होंने तर्क दिया कि इससे पता चलता है कि यूरोपीय देशों के लिए बातचीत की टेबल पर कोई जगह नहीं है।

रूसी विदेश मंत्रालय के अनुसार, यूक्रेन में बहुराष्ट्रीय बलों के गठन की घोषणा 24 अगस्त को कीव में 'इच्छुक देशों के गठबंधन' की बैठक के बाद की गई थी।

इस बीच, विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने बताया कि अमेरिकी, रूसी और यूक्रेनी वार्ताकार 10 और 11 नवंबर को अबू धाबी में मिलेंगे। यह बैठक यूक्रेन की शांति वार्ता के लिए एक मुश्किल साल का अंत है।

फरवरी में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले शुरू करने के बाद यह शांति वार्ता रुक गई थी, लेकिन सितंबर में ही फिर से शुरू हुई। विटकॉफ और उनके साथी दूत जेरेड कुशनर ने वार्ताकारों के रूप में अपनी पहली यात्रा के लिए कीव जाने से पहले मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it