Top
Begin typing your search above and press return to search.

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क भारत आ रहे है

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क 21 से 23 अक्टूबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ भी बैठक करेंगे। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क भारत आ रहे है
X

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क 21 से 23 अक्टूबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ भी बैठक करेंगे। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

विदेश मंत्रालय ने बुधवार को टस्क का शेड्यूल जारी किया। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, पोलैंड के प्रधानमंत्री बुधवार रात दिल्ली पहुंचेंगे। गुरुवार को वह विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे।

गुरुवार को हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी बैठक प्रस्तावित है। बैठक के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता ज्ञापनों (एमओयू) का आदान-प्रदान होगा और प्रेस वक्तव्य जारी किए जाएंगे।

अपनी भारत यात्रा के दूसरे दिन शाम को पोलैंड के प्रधानमंत्री दिल्ली से बेंगलुरु रवाना होंगे। शुक्रवार को वह कर्नाटक के मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। इसके बाद उनकी कर्नाटक के राज्यपाल के साथ भी बैठक होगी।

वहां उनकी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और अंतरिक्ष (स्पेस) क्षेत्रों सहित विभिन्न व्यावसायिक हितधारकों के साथ बातचीत प्रस्तावित है।

टस्क शुक्रवार (23 अक्टूबर) दोपहर भारत से रवाना होंगे। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोमवार को बयान जारी कर उनके दौरे की जानकारी दी थी। बताया था कि बतौर प्रधानमंत्री ये टस्क की दूसरी भारत यात्रा होगी; इससे पहले वे 2010 में अपने पिछले कार्यकाल के दौरान भारत आए थे।

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, "यह यात्रा भारत-पोलैंड रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगी। इससे व्यापार और निवेश, रक्षा, उभरती प्रौद्योगिकियों, नवीकरणीय ऊर्जा, शिक्षा, संस्कृति और लोगों के बीच आपसी संबंधों जैसे साझा हितों के क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। इससे भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) रणनीतिक साझेदारी को भी और गहरा करने में मदद मिलेगी।"

अगस्त 2024 में प्रधानमंत्री मोदी की पोलैंड यात्रा के दौरान इन संबंधों को 'रणनीतिक साझेदारी' के स्तर तक बढ़ाया गया था। भारत यात्रा के दौरान, टस्क के साथ पोलैंड के वित्त और अर्थव्यवस्था मंत्री आंद्रेज डोमांस्की और एक बड़ा व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी आएगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it