Top
Begin typing your search above and press return to search.

अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से पीयूष गोयल ने की मुलाकात

मिलवॉकी/नई दिल्ली, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को बताया कि उन्होंने नेशनल एसोसिएशन ऑफ मैन्युफैक्चरर्स (एनएएम) द्वारा आयोजित एक बिजनेस राउंडटेबल को संबोधित किया और अमेरिकी निर्माताओं को भारत में अवसर तलाशने के लिए आमंत्रित किया।

अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से पीयूष गोयल ने की मुलाकात
X

मिलवॉकी/नई दिल्ली, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को बताया कि उन्होंने नेशनल एसोसिएशन ऑफ मैन्युफैक्चरर्स (एनएएम) द्वारा आयोजित एक बिजनेस राउंडटेबल को संबोधित किया और अमेरिकी निर्माताओं को भारत में अवसर तलाशने के लिए आमंत्रित किया।

इसमें राउंडटेबल बैठक में अमेरिका के छोटे और बड़े मैन्युफैक्चरर्स के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

अमेरिका की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान मंत्री ने भारत-अमेरिका आर्थिक संबंधों में मजबूत गति के साथ-साथ भारत के बढ़ते औद्योगिक आधार और कुशल कार्यबल को रेखांकित किया।

गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने अमेरिकी निर्माताओं को भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने, भारतीय छोटे एवं मध्यम उद्यमों (एसएमई) के साथ साझेदारी करने और उन्नत विनिर्माण क्षेत्र में सह-निवेश करने के अवसर तलाशने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि इससे ऐसी मजबूत आपूर्ति श्रृंखलाएं तैयार करने में मदद मिलेगी, जो दोनों अर्थव्यवस्थाओं के लिए मूल्य सृजित करेंगी।

भारत और अमेरिका संतुलित एवं दोनों देशों के लिए लाभकारी द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर बातचीत को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में गोयल की अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) जैमीसन ग्रीयर के साथ आगामी बैठक को व्यापार समझौते को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

गोयल, यूएसटीआर के निमंत्रण पर विस्कॉन्सिन के मिलवॉकी में होने वाली जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, दोनों पक्ष 7 फरवरी, 2026 को भारत और अमेरिका द्वारा जारी संयुक्त बयान के अनुरूप एक अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में काम करेंगे।

बैठक के दौरान भारत एक नियम-आधारित, खुले, समावेशी, पारदर्शी, न्यायसंगत और गैर-भेदभावपूर्ण वैश्विक व्यापार ढांचे की वकालत करेगा, जिसमें विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) को केंद्र में रखा जाएगा।

गोयल अमेरिका में कई द्विपक्षीय बैठकों में भी हिस्सा लेंगे, जिनका उद्देश्य व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करना है। इन चर्चाओं में किसानों, मछुआरों, महिला उद्यमियों, स्टार्टअप्स, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों और अन्य कारोबारों के लिए अधिक अवसर पैदा करने पर ध्यान केंद्रित किए जाने की उम्मीद है।

आधिकारिक बैठकों के अलावा, गोयल मिलवॉकी और शिकागो में विनिर्माण, उपभोक्ता वस्तुओं, कृषि-व्यवसाय, रिटेल और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों की प्रमुख अमेरिकी कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों से भी बातचीत करेंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it