Top
Begin typing your search above and press return to search.

नागोया में 5वें एशियाई पैरा गेम्स का उद्घाटन: जापान

बीजिंग, जापान के आइची प्रांत के नागोया में 5वें एशियाई पैरा गेम्स का उद्घाटन 18 अक्टूबर की शाम को हुआ।

नागोया में 5वें एशियाई पैरा गेम्स का उद्घाटन: जापान
X

बीजिंग, जापान के आइची प्रांत के नागोया में 5वें एशियाई पैरा गेम्स का उद्घाटन 18 अक्टूबर की शाम को हुआ।

शाम 6 बजे उद्घाटन समारोह आधिकारिक रूप से शुरू हुआ। खेलों में भाग लेने वाले प्रतिनिधिमंडल एक-एक करके स्टेडियम में प्रवेश किया। चीनी प्रतिनिधिमंडल सातवें स्थान पर प्रवेश करने वाला प्रतिनिधिमंडल था, जिसमें महिला पैरालंपिक ताइक्वांडो खिलाड़ी ली युच्ये और पुरुष पैरालंपिक भारोत्तोलक यान फैनफैन राष्ट्रीय ध्वज लेकर जुलूस का नेतृत्व किया।

चीनी प्रतिनिधिमंडल में 500 लोग शामिल हैं, जिनमें 13 जातियों के 312 खिलाड़ी हैं, जिनकी औसत आयु लगभग 28.8 वर्ष है। सभी खिलाड़ी विभिन्न पृष्ठभूमियों से आते हैं, जिनमें श्रमिक, छात्र, कार्यालय कर्मचारी और फ्रीलांसर शामिल हैं।

चीनी प्रतिनिधिमंडल 17 खेलों में 335 स्पर्धाओं में भाग ले रहा है। एशियाई पैरा गेम्स में यह चीन की पांचवीं भागीदारी है और अब तक किसी विदेशी एशियाई पैरा गेम्स में भाग लेने वाला सबसे बड़ा चीनी प्रतिनिधिमंडल है। आइची-नागोया एशियाई गेम्स और एशियाई पैरा गेम्स आयोजन समिति के अध्यक्ष हिदेकी ओमुरा और एशियाई पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष माजिद राशिद ने उद्घाटन समारोह में भाषण दिया।

उद्घाटन समारोह के दौरान, स्टेडियम के केंद्र में इस एशियाई पैरा गेम्स के विभिन्न खेलों के प्रतीक और चित्र प्रदर्शित किए गए। गेम्स में एथलेटिक्स, तैराकी, टेबल टेनिस, व्हीलचेयर फेंसिंग, ब्लाइंड फुटबॉल, व्हीलचेयर बास्केटबॉल और सिटिंग वॉलीबॉल सहित 18 खेल और लगभग 500 स्पर्धाएं शामिल हैं। 17 अक्तूबर को गेम्स की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी आंकड़ों के अनुसार, 45 देशों और क्षेत्रों के लगभग 3,000 एथलीट भाग ले रहे हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it