Top
Begin typing your search above and press return to search.

भारत-स्विट्जरलैंड : विज्ञान और नवाचार में एक-दूसरे से बहुत कुछ सीख सकते हैं

नई द‍िल्‍ली, भारत में स्विट्जरलैंड की राजदूत माया तिस्साफी ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन की मुलाकात को अहम बताया। उन्‍होंने कहा क‍ि भारत और स्विट्जरलैंड की साझेदारी में एक खास बात है कि हम विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में एक-दूसरे से बहुत कुछ सीख सकते हैं।

भारत-स्विट्जरलैंड : विज्ञान और नवाचार में एक-दूसरे से बहुत कुछ सीख सकते हैं
X

नई द‍िल्‍ली, भारत में स्विट्जरलैंड की राजदूत माया तिस्साफी ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन की मुलाकात को अहम बताया। उन्‍होंने कहा क‍ि भारत और स्विट्जरलैंड की साझेदारी में एक खास बात है कि हम विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में एक-दूसरे से बहुत कुछ सीख सकते हैं।

राजदूत माया ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्‍ट में ल‍िखा, ''स्विट्जरलैंड और भारत की साझेदारी की जो बातें मुझे सबसे ज्यादा अहम लगती हैं, उनमें से एक है विज्ञान और इनोवेशन के क्षेत्र में एक-दूसरे से सीखने का मौका।

स्विस राष्ट्रपति पारमेलिन की केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ मुलाकात इस मजबूत साझेदारी को आगे बढ़ाने और तेजी से बदलती टेक्नोलॉजी के साथ भविष्य में सहयोग की नई संभावनाओं पर बात करने का अच्छा मौका थी। भारत ने 2026 एआई समिट की मेजबानी की थी। 2027 में जिनेवा इसकी मेजबानी करेगा।''

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन मंगलवार को ग्रेटर नोएडा के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दौरा करेंगे। स्विस राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद कर दिया है। वह दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं। उनके दौरे को देखते हुए एक्सप्रेसवे और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को भी नियंत्रित किया गया है।

इस दौरान वह एयरपोर्ट की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। खास तौर पर उन्हें एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल की व्यवस्थाओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से राष्ट्रपति के दौरे को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी की गई हैं। स्विस राष्ट्रपति के दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए ग्रेटर नोएडा आने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूरे एनसीआर के लिए एक बड़े अंतरराष्ट्रीय एविएशन हब के तौर पर विकसित किया जा रहा है। ऐसे में विदेशी राष्ट्राध्यक्ष का एयरपोर्ट का दौरा इसके अंतरराष्ट्रीय महत्व को भी रेखांकित करता है। दौरे के दौरान स्विस राष्ट्रपति को एयरपोर्ट की यात्री सुविधाओं के साथ-साथ कार्गो संचालन और अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। एयरपोर्ट को भविष्य में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के विस्तार के लिए तैयार किया जा रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it